
Also Read
Kidney stone home treatment: किडनी स्टोन आज के समय में काफी लोगों के बीच एक कोमन समस्या बन चुकी है। लेकिन इसे कोई ऐसी कोमन बीमारी नहीं माना जा सकता है, जिसके कारण थोड़ा बहुत दर्द होता है। क्योंकि किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी के कारण होने वाला दर्द काफी गंभीर हो सकता है। हालांकि, यह भी गुर्दे में मौजूद पथरी के आकार पर निर्भर करता है। गुर्दे की पथरी का दर्द काफी परेशान करने वाला हो सकता है, जिससे बचने के लिए लोग अक्सर बार-बार पेन किलर दवाएं लेते हैं। वैसे तो किडनी स्टोन का जड़ से इलाज करने की दवाएं भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से किडनी का आकार छोटा करके उसे पेशाब के माध्यम से शरीर से निकाला जा सकता है। वहीं कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी किडनी स्टोन को निकालने में काफी मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास घरेलू नुस्खे के बारे में आपको बताने वाले हैं।
गुर्दे की पथरी काफी परेशान कर देने वाली स्थिति बन सकती है, जिसके दर्द से जल्द से जल्द छुटकारा पाना जरूरी होता है। किडनी स्टोन को पिघलाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। सेब का सिरका और तुलसी के रस का इस्तेमाल भी किडनी स्टोन से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है। इन दोनों ही चीजों में खास तरह के ऐसे गुण पाए जाते है, जो गुर्दे में बनी पथरी को पिघलाने में मदद कर सकते हैं।
किडनी स्टोन से छुटकारा पाने के लिए इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आप किडनी स्टोन से परेशान हैं, तो आप आधा चम्मच सेब का सिरका और आधा चम्मच तुलसी का रस लें। इन दोनों चीजों को गुनगुने पानी में मिला लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसका सेवन करने के बाद आधे घंटे तक कुछ भी न खाएं या पिएं। ऐसा लगातार एक हफ्ते तक करें।
हालांकि, यह बात नोट करना जरूरी है कि गुर्दे की पथरी बेहद गंभीर समस्या बन सकती है और किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है। अगर आपकी पथरी का आकार छोटा है, तो डॉक्टर आपको घरेलू नुस्खे अपनाने की सलाह दे सकते हैं। वहीं अगर स्टोन का आकार बढ़ रहा है, तो दवाओं की मदद से ट्रीटमेंट किया जाता है। अगर समय रहते किडनी स्टोन की ठीक से जांच न कराई जाए तो बाद में ऑपरेशन तक की नौबत भी आ सकती है।
किडनी स्टोन के लिए आप दवाएं ले रहे हों या घरेलू नुस्खों से इलाज कर रहे हों। अपने शरीर का खास ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। उदाहरण के रूप में पर्याप्त पानी पीना, हेल्दी डाइट लेना, दवाएं समय पर लेना आदि इन बातों का ध्यान रखना किडनी स्टोन से जल्द से जल्द छुटकारा पाने के लिए जरूरी है।