
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : November 13, 2025 5:58 PM IST
Home Remedies for long hair: सिर धोएं तो ढेरों बाल हाथ में आ जाते हैं, कंघी करें तो कंघी संग हो लेते हैं और हाथों लगाओं को ऐसे हाथ में आ जाते हैं, जैसे सिर पर रहने का मन ही न हो। कहना का मतलब बस इतना सा है कि आज के समय में बाल गिरने की समस्या से सभी परेशान हैं। लेकिन यह केवल बाल गिरने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका रूखा, बेजान और अपनी चमक खोना भी एक समस्या है। आज बालों की देखभाल के लिए महंगे शैंपू, कंडीशनर और हेयर सीरम तक सब बाजार में उपलब्ध है। लेकिन सच्चाई यह भी है की सभी लोगों को यह प्रोडक्ट्स सूट नहीं करते और सही प्रोडक्ट चुनते-चुनते बालों को बहुत नुकसान हो चुका होता है। लेकिन सोचने वाली बात है कि पुराने जमाने में भी तो बाल गिरते होंगे, तो उस समय उसकी देखभाल के लिए क्या इस्तेमाल करते होंगे? क्या आप उनका उनका राज जानना चाहती है? तो चलिए फिर आज हम आपको बताते हैं।
जी हां उनका राज है सरसों का तेल और पारंपरिक जड़ी-बूटियों से बना प्राकृतिक हेयर टॉनिक, जो बालों को जड़ से पोषण देता था। आप भी इसे आसानी से घर पर ही तैयार कर सकती हैं। जिसके लिए आपको जरूरत होगी-
- 1 कप सरसों का तेल
- 1 मुट्ठी करी पत्ता
- 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
- 4–5 आंवले के टुकड़े (सूखे या ताजे)
- 1 चम्मच भृंगराज या नीम की पत्तियां
इसे बनाने के लिए आप एक लोहे या मोटे तले की कड़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। फिर गर्म तेल में मेथी दाना, करी पत्ता और आंवला के टुकड़ों को डालें। आप इन्हें धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक सारे पदार्थ कुरकुरे से न दिखने लगे और तेल का रंग गहरा हरा या सुनहरा न हो जाए। अब आप गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे छानकर कांच की बोतल में भर लें। आप इस तेल को हफ्ते में दो से तीन बार बालों की जड़ों में हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। आप इसे रात के समय लगाएं और रात भर लगा रहने दें। फिर सुबह हल्के हर्बल शैंपू या बेसन से बालों को धो लें। आपको 3 अद्भुत फायदे देखने को मिलेंगे।
सरसों का तेल तो वैसे ही बालों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होता है और जब मेथी और आंवले के गुण इसमें मिल जाते हैं तो बालों की जड़ों को और भी ज्यादा मजबूती मिलती हैं। ऐसे में हफ्ते में दो से तीन बार इस तेल का उपयोग बालों के टूटने या झड़ने की समस्या को दूर कर देता है।
अगर आप भी केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बालों को नुकसान से बचाना चाहती हैं, तो यह पुराना देसी नुस्खा जरूर अपनाएं। सरसों के तेल में मौजूद फैटी एसिड्स और भृंगराज जैसी जड़ी-बूटियां स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा हैं। वहीं जब आप इस तेल को बालों में मसाज करते हुए लगाती हैं तो सिर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बाल तेजी से बढ़ते हैं।
करी पत्ता और आंवला बालों का प्राकृतिक रंग बनाए रखते हैं और उनमें गहरी चमक लाने में मदद करते हैं। ऐसे में आपको न सिर्फ इसका इस्तेमाल अपने बालों की सेहत सुधारने बल्कि उसे खूबसूरत बनाने के लिए भी करना चाहिए। असल में सरसों का तेल और जड़ी-बूटियों से बना यह मिश्रण आपके बालों को जड़ों से पोषण देकर उन्हें लंबा, घना और चमकदार बना देगा, बिल्कुल दादी-नानी के बालों जैसा, जो आज भी उनकी खूबसूरती का हिस्सा बने हुए हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।