
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : August 18, 2022 6:08 PM IST
आजकल हर कोई अपनी लाइफ में काफी ज्यादा बीजी है. कोई ऑफिस के काम में तो कोई घर के काम में. इस बीजी लाइफस्टाइल में खुद का ध्यान रखना एक बड़ा टास्क हो सकता है. खुद की देखभाल के लिए किसी भी चीज से समझौता कर लेना बिलकुल भी अच्छी बात नहीं है. देखा जाए तो ऐसी कई समस्याएं हैं, जो हमें फेस करनी पड़ती हैं, जिनमें से एक है ऑयली डैंड्रफ. जी हां आजकल काफी लोग ऑयली डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं. ये समस्या किसी को भी, किसी भी उम्र में परेशान कर सकती है. इससे छुटकारा पाने के लिए बाजार से महंगे और नुकसानदायक केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट्स का भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसे बजाय आप घरेलू उपायों की मदद से ऑयली डैंड्रफ से छुटकारा पा सकते हैं.
मेथी के बीज या मेथी दाना हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाएंगे. इसमें जीवाणुरोधी गुण के साथ एंटिफंगल गुण भी मौजूद होते हैं. ऑयली डैंड्रफ को हटाने के लिए मेथी के बीज फायदेमंद हो सकते हैं. इससे हेयरफॉल भी कंट्रोल होता है.
दशकों से मेहंदी पाउडर का इस्तेमाल बालों की अच्छी सेहत के लिए किया जा रहा है. मेहंदी पाउडर के हेयर मास्क से ना सिर्फ बालों की कंडिशनिंग होती है, बल्कि वो मुलायम, चमकदार और खूबसूरत बनते हैं. मेहंदी पाउडर ऑयली डैंड्रफ को भी हटाने में मददगार साबित हो सकता है.
बालों में अगर ऑयली डैंड्रफ और खुजली है तो नेमे के पत्ते इसके लिए फायदेमंद हो सकते हैं. नीम के पत्ते नेचुरली तरीके से बालों को पोषण देते हैं. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सिर के लिए काफी अच्छे होते हैं.
ऑयली डैंड्रफ बालों के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं. केमिकली युक्त प्रोडक्ट्स के बदले ये नेचुरल प्रोडक्ट्स आपके बालों के लिए काफी अच्छे हो सकते हैं.