कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट पिएं ओटमील का पानी, जानें सेवन का तरीका और फायदे

Oatmeal Water for Cholesterol : शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप ओटमील का पानी पी सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 10, 2023 4:47 PM IST

Oatmeal Water for Cholesterol : आधुनिक समय में हार्ट से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ रही हैं। इसमें हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल  जैसी समस्याएं शामिल हैं। अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानियों को दूर करना चाहते हैं, तो अपने आहार पर विशेष ध्यान दें। खानपान और जीवन शैली के पैटर्न में बदलाव करते आप इन बीमारियों से बच सकते हैं। हमारे देश की रसोईयों में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिससे आप हार्ट हेल्थ और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें दलिया का पानी शामिल है। ओटमील यानी दलिया विशेष रूप से कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य के लिए एक सुपरफूड माना जाता है। अगर आप नियमित रूप से दलिया के पानी का सेवन करते हैं, जो यह आपके शरीर में जमा कोलेस्ट्रॉल को बाहर कर सकता है। 

क्या है ओटमील का पानी? - What is Oatmeal Water

दलिया का पानी बिना पके या कच्चे जौ का मिश्रण होता है, जिसे पानी में भिगोकर सीधे सेवन किया जाता है। खासतौर पर इसका सेवन सुबह खाली पेट करना आपके लिए अधिक हेल्दी हो सकता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे न केवल कोलेस्ट्रॉल, बल्कि समग्र स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। 

हार्ट हेल्थ के लिए कैसे फायदेमंद है ओटमीट का पानी - How oatmeal water is beneficial for heart health

शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप ओटमील का पानी पी सकते हैं। इससे आप हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से इस बारे में-

बॉडी करे डिटॉक्स

सुबह खाली पेट ओटमील का पानी पीने से आपका शरीर डिटॉक्सिफाई हो सकता है। साथ ही इसकी मदद से आप अपने शरीर को हाइड्रेटेड रख सकते हैं। इससे शरीर में मौजूद गंदगी मल से बाहर आ सकती है। इसके अलावा ओटमील में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है, जो शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल

ओटमील का पानी आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। दरअसल, दलिया में फाइबर की प्रचुरता होती है, तो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकती है। वहीं, इससे बैड कोलेस्ट्रॉल घटाया जा सकता है। ऐसे में इस पानी के सेवन से आप हार्ट डिजीज के खतरों को कम कर सकते हैं।

पाचन शक्ति को बढ़ावा

ओटमील का पानी पीने से आपकी पाचन शक्ति को मजबूती मिल सकती है। दरअसल, इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो मल त्याग को सुचारू कर सकता है और पाचन को बढ़ावा दे सकता है। इससे भोजन का अवशोषण धीमा होता है, जो आपके शरीर में गुड बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा दे सकता है।

वजन घटाने में प्रभावी

वजन घटाने में ओटमील का पानी मददगार हो सकता है। इसमें फाइबर की प्रचुरता होती है, जो आपके भूख को कंट्रोल कर सकती है। इससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं, जिससे आपका वजन कम होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन की प्रचुरता होती है, जो लंबे समय तक आपको तृप्त रख सकता है।

ओटमील का पानी आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल स्तर को कंट्रोल कर सकती है। हालांकि, अगर आपको ओटमील से किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source