Advertisement

न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताए, कफ-कोल्ड में मिश्री खाने के दो तरीके, जड़ से दूर होगी सर्दी-जुकाम, गले की खराश

सर्दी-खांसी और गले में खराश से हैं परेशान तो सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजता दिवेकर ने बताए हैं ये एक अचूक घरेलू उपाय, जिसे आजमाते ही सर्दी-जुकाम और बंद नाक से मिल जाएगी राहत....

Written By Anshumala
Updated : June 23, 2021 8:04 PM IST

Benefits of Mishri in Cold Cough: मौसम जरा सा बदलता नहीं कि नाक में जलन, खुजली, नाक बहना, खांसी जैसी समस्या शुरू हो जाती है। मौसम के कारण यह समस्या हो या आपके खानपान में लापरवाही बरतने से कफ-कोल्ड (Cough cold) हो गया हो, लेकिन जब भी यह समस्या होती है, काफी परेशान कर देती है। अधिकतर लोग सर्दी-जुकाम, खांसी होती नहीं कि ओवर द काउंटर दवाएं खाने लगते हैं। एंटीबायोटिक खाकर सोचते हैं कि सर्दी-खांसी जल्दी ठीक हो जाएगी। दवाएं खाकर आप सर्दी-खांसी के लक्षणों को कम जरूर कर लेते हैं, लेकिन जड़ से पूरी तरह से कोल्ड-कफ नहीं जाता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर कफ-कोल्ड को जड़ से दूर कर (Benefits of Mishri in Cold Cough in Hindi) सकते हैं।

कफ-कोल्ड में दवाओं की जगह मिश्री का करें सेवन (Benefits of Mishri in Cold Cough)

नेचुरल तरीकों से जब इस तरह की छोटी-मोटी सीजनल शारीरिक समस्याओं को आप दूर करेंगे, तो आपको लाभ भी जल्दी होगा और कोई साइड एफेक्ट भी नहीं होगा। सर्दी-जुकाम का नेचुरल इलाज (Cold Cough Home Remedies) करने से इनमें मौजूद कई पोषक तत्व, विटामिन्स शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।

Advertisement

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर (Celebrity Nutritionist Rujuta Diwekar) ने सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, कंजेशन के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहतरीन घरेलू उपचार के बारे में बताया है। यह नुस्खा है खड़ी शक्कर या मिश्री (Sugar candy)। जी हां, मिश्री कई तरह की समस्याओं का उपचार करती है। मिश्री को कैंडी शुगर भी कहते हैं। इसके सेवन से खांसी, जुकाम, कंजेशन, गले में खराश की समस्या को दूर किया जा सकता है।

पोस्ट शेयर करते हुए रुजुता ने लिखा, गले में खराश, नाक बंद और सब कुछ उल्टा-पुल्टा? खड़ी शक्कर (Mishri) लीजिए। वर्षों से आयुर्वेद में भी मिश्री को सर्दी-जुकाम आदि को रोकने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता रहा है। यह कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करती है। जो लोग गायक हैं, वे भी अपने वोकल कॉर्ड को स्वस्थ, सुरीला, मीठा, फ्लूइड बनाए रखने के लिए मिश्री का इस्तेमाल करते हैं।

Advertisement

साथ ही मिश्री गैस, जी मिचलाना, एसिडिटी को भी ठीक करती है। जिन लोगों को शुगर की समस्या है, उन्हें यदि लगता है कि मिश्री खाना नुकसान पहुंचा सकता है, तो आप गलत हैं। आप अपने खानपान में सुधार लाएं। उसमें बिस्किट, चॉकोलेट आदि ना शामिल करें।

मिश्री का सेवन किस तरह से है फायदेमंद

यदि आपको लगता है कि हर तरह की चीनी सेहत के लिए हानिकारक होती है, तो आप गलत हैं। ऐसा नहीं है। हां, आपको अपनी क्वांटिटी पर कंट्रोल करना होगा। सीमित मात्रा में कुछ भी खाने से शरीर को अधिक नुकसान नहीं होता है। शुगर यदि नेचुरल हो जैसे मिश्री (Candy Sugar) तो यह लाभ पहुंचाता है। मिश्री इम्यूनिटी को बढ़ाती है, यह बात आयुर्वेद में भी साबित हो चुका है। यह किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने की क्षमता देती है। मिश्री व्याप्क स्तर पर अनरिफाइंड होता है, जो गन्ना से तैयार किया जाता है। इसके कई तरह के सेहत लाभ और पोषक तत्व होते हैं। मिश्री प्रोसेस्ड शुगर का एक बेहतर विकल्प हो सकती है।

मिश्री के फायदे (Mishri Ke fayde)

मिश्री शरीर में हिमोग्लोबीन लेवल बनाए रखती है।

शरीर में खून की कमी को दूर करती है।

चक्कर आने की समस्या को ठीक करती है।

शरीर में रक्त संचार, ऊर्जा का स्तर सही होता है।

आप इसे नियमित रूप से अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सर्दी-जुकाम में मिश्री कैसे खानी चाहिए?

  • मिश्री कफ-कोल्ड के लक्षणों को कम करती है। इसे आप काली मिर्च पाउडर, घी में मिलाकर सेवन करें। बहुत जल्दी सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश की समस्या दूर होती है। इन तीनों सामग्री को एक साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। मिश्री और काली मिर्च का पाउडर बना लें। इसे घी में मिक्स कर दें। इसे आप रात में खाना खाने के बाद खाएं। यह गले में खराश की समस्या को दूर करती है।
  • इसके अवाला मिश्री पाउडर को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से भी बलगम की समस्या, कंजेशन दूर होने के साथ ही बंद नाक खुल जाती है।

About the Author

... Read More