जायफल का करें इन 2 तरीकों से सेवन, अनिद्रा की समस्या होगी दूर, सेहत को होंगे अन्य लाभ
Nutmeg Benefits for Insomnia: आपको नींद नहीं आती है, तो जायफल इस समस्या को दूर करने में सहायक है। जानें, किन-किन तरीकों से जायफल का सेवन करके आप पा सकते हैं सुकून भरी नींद....
Nutmeg Benefits in Hindi: जायफल (Nutmeg) एक बेहद ही फायदेमंद मसाला है। हालांकि, इसका इस्तेमाल लोग नियमित रूप से बहुत कम ही करते हैं। जायफल ना सिर्फ भोजन के स्वाद को दोगुना करता है, बल्कि सेहत को भी दुरुस्त रखता है। आपको कई शारीरिक समस्याओं से बचाए रख सकता है, क्योंकि इसमें कई तत्व मौजूद होते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-डायबिटीक आदि गुण मौजूद (Jaiphal ke fayde in Hindi) होते हैं। यदि आपको नींद नहीं आती है, तो जायफल इस समस्या (Nutmeg benefits for insomnia) को भी दूर करने में सहायक है। इसे आप घर पर कई तरह से इस्तेमाल करके अनिंद्रा की समस्या (Insomnia) को ठीक कर सकते हैं। जानें, किन-किन तरीकों से जायफल का सेवन करके आप पा सकते हैं सुकून भरी नींद....
सुकून भरी नींद पाने के लिए जायफल के फायदे (Nutmeg Benefits for Insomnia in Hindi)
यदि आपको रात में नींद नहीं आती है और गहरी नींद में सोने के लिए स्लीपिंग पिल्स का सहारा लेते हैं, तो जान लें यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आप कोशिश करें नेचुरल तरीकों से आपको नींद आए। नींद न आने की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने के लिए जायफल का सेवन करें। यदि आप प्रतिदिन 6 घंटे से भी कम सोते हैं, तो आपको कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्या हो सकती है। जायफल में कुछ खास तरह के नेचुरल केमिकल्स होते हैं, जो गहरी नींद लाने में मदद (nutmeg benefits for insomnia) करते हैं। आप जायफल से तैयार हर्बल दवा, पाउडर, अर्क आदि का सेवन कर सकते हैं।
अनिद्रा की समस्या दूर करे जायफल वाली चाय
यदि आपको कुछ दिनों से रात में नींद नहीं आती है, तो इसके लिए दवा ना खाएं। आप जायफल की चाय (Nutmeg Tea benefits) पिएं। जायफल की चाय बनाने के लिए किसी बर्तन में एक कप पानी डालकर गर्म करें। उसमें चुटकी भर जायफल पाउडर डालें। जब यह अच्छी तरह से उबल जाए, तो इसे छान लें और गर्म ही पिएं। आप जायफल पाउडर को गर्म दूध, पानी या फिर दूध वाली चाय में भी मिलाकर पी सकते हैं।
आंवला-जायफल का कॉम्बिनेशन दिलाए गहरी नींद
यदि आप गहरी नींद में सोना चाहते हैं, तो एक आंवले का रस निकालें। इस रस में जायफल का पाउडर मिलाएं चुटकीभर। इसे रात में सोने से पहले पी लें। इससे नींद आती है अच्छी, साथ ही अपच, गैस, ब्लोटिंग जैसी पेट संबंधित समस्याओं में भी आराम मिल सकता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। हेल्थसाइट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन उपायों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।)