Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस पेड़ का फल नहीं पत्ता चबाने से होगा Diabetes control, रात को चबाकर सो जाएं और सुबह देखें कमाल

Fruit leaf to control diabetes: डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए दवाओं के साथ-साथ देसी नुस्खे भी काफी कारगर होते हैं और इनमें से एक देसी नुस्खों के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

इस पेड़ का फल नहीं पत्ता चबाने से होगा Diabetes control, रात को चबाकर सो जाएं और सुबह देखें कमाल

Written by Mukesh Sharma |Updated : November 2, 2023 4:41 PM IST

Fruit leaf to chew to control diabetes in hindi: डायबिटीज के मरीजों को हमेशा दवाओं के साथ-साथ घरेलू नुस्खों पर ध्यान देने की सलाह भी जाती है। क्योंकि बहुत सी ऐसी नेचुरल चीजें होती हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकते है और एक तरह से दवाओं की तरह की काम करते हैं। हालांकि, डॉक्टर द्वारा दी जा रही दवाएं बहुत जरूरी हैं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार उन्हें लेते रहना चाहिए। लेकिन अगर आप इनके साथ-साथ कुछ अच्छे घरेलू नुस्खों का उपयोग करते हैं, तो आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है और डायबिटीज की स्थिति को देखकर डॉक्टर आपकी दवाओं की डोज को कम भी कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकता है।

आम का पत्ता चबाकर करें शुगर कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए आम के फल को फायदेमंद नहीं माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि आम का पत्ता ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बेहद फायदेमंद है। आम के पत्तों में एंथोसाइनिडिन्स नामक टैनिन पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकते हैं।

रात में चबाने से ज्यादा फायदा

वैसे तो आम के पत्ते को किसी भी समय चबाया जा सकता है, लेकिन ज्यादा फायदा तब होता है जब आप इसका इस्तेमाल रात के समय करते हैं। ऐसा करने पर पत्ते में मौजूद तत्व रात भर आपके शरीर ठीक से काम करते हैं और सुबह खाली पेट बढ़ने वाले ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। खाली पेट बढ़ा हुआ ब्लड शुगर ज्यादा खतरनाक माना जाता है और इसलिए रात के समय आम का पत्ता चबाकर सोने से खाली पेट ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है।

Also Read

More News

चबाने का सही तरीका होना जरूरी

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए आम का पत्ता चबाना काफी फायदेमंद रहता है, लेकिन इसे चबाने का सही पता होना जरूरी है। रात को सोने से ठीक पहले आम के तो कच्चे पत्तों धो लें और एक-एक करके उन्हें चबाना शुरू करें। चबाते समय उनसे निकलने वाले रस को निगल लें और उसके बाद उन्हें थूक दें।

डॉक्टर के संपर्क में रहें

यदि आप आम के पत्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो भी डायबिटीज के डॉक्टर के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है। डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं को सही समय पर और उनकी सलाह के अनुसार लेते रहें। आम के पत्ते का इस्तेमाल शुरू करने से पहले भी एक बार डॉक्टर से इस बारे में सलाह जरूर लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है और इस लेख में बताए गए किसी भी नुस्खे या इलाज को उपयोग में लाने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।