
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : May 29, 2021 9:09 PM IST
आलू में जबरदस्त मात्रा में एसिडिक प्रोपर्टीज होती है जो एक्टिव ब्लीचिंग एजेंट का काम करती हैं।
क्योंकि लॉकडाउन के कारण सिर्फ जरूरी चीजों की दुकानें खुली हैं ऐसे में लड़कियों के लिए वैक्स के बिना शरीर के बाल हटाना एक बहुत बड़ा चैलेंज बन गया है। क्योंकि सारे पार्लर बंद हैं और अगर कोई घर में भी वैक्स करना चाहे तो उसके लिए सामान खरीदना पड़ेगा लेकिन दुकानें सारी बंद हैं। ऐसे में लड़कियों के लिए ये बड़ी समस्या बन गई है कि आखिर शरीर के अनचाहे बालों (Unwanted Body Hair in hindi) को कैसे हटाया जाए? गर्मी के मौसम में अगर अंडरऑर्म या प्राइवेट पार्ट में बालों को समय-समय पर न हटाया जाए तो पसीने और बदबू की समस्या काफी बढ़ जाती है। साथ ही बैक्टीरिया के पनपने का डर भी रहता है। मजबूरी के कारण कुछ लड़कियों को बाल हटाने के लिए के लिए रेजर या हेयर रिमूवर क्रीम यूज करनी पड़ रही है, लेकिन इससे स्किन काली होने और जल्दी बाल आने की समस्या रहती है। इस परेशानी का समझते हुए आज हम आपको शरीर के बाल हटाने के लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे (Home Remedies for Hair Remove) बता रहे हैं जो बहुत सस्ते हैं और जबरदस्त फायदा भी करते हैं। इन्हें खरीदने के लिए आपको बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि ये सभी चीजें आपके घर में ही होंगी! तो आइए जानते हैं क्या हैं ये नुस्खे-
रातभर के लिए एक कप मूंग की दाल को भिगोएं। अगले दिन इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। अब एक बड़ा आलू लें और इसका इसे कद्दूकर इसका जूस निकाल लें। अब दाल के साथ आलू का जूस डालें और इसमें 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा नींबू डालें। अब इस मिक्चर को अनचाहे बालों पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसे पानी से धो दें। बालों की ग्रोथ को नमात्र करने और डेड स्किन सेल्स को हटाने में ये मिक्चर बहुत फायदेमदं है।
क्यों फायदेमंद है आलू और मूंग की दाल का पेस्ट?
आलू में जबरदस्त मात्रा में एसिडिक प्रोपर्टीज होती है जो एक्टिव ब्लीचिंग एजेंट का काम करती हैं। ये गुण बालों की ग्रोथ को हल्का करने और स्किन से बालों को हटाने में मदद करते हैं। जब आप आलू को दाल के साथ मिक्स करते हैं तो बिना साइड इफेक्ट के अनचाहे बाल हट जाते हैं।
तुलसी के 5-6 पत्ते और 1 मीडियम साइज का प्याज लें और इनका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अनचाहे बालों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से साफ कर लें। अगर आप एक महीने तक हफ्ते में 2 बार इस पेस्ट को अनचाहे बालों पर लगाएंगे तो उस जगह पर बाल आने पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। कुछ लड़कियों को इस पेस्ट को लगाने के बाद अपनी हेयर ग्रोथ काफी कम महसूस हुई है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये प्रॉडक्ट पूरी तरह से नेचुरल है और इससे स्किन के काला होने, खुजली, रैशेज या दर्द की समस्या नहीं होती है।
क्यों फायदेमंद है तुलसी और प्याज का पेस्ट?
क्योंकि तुलसी के पत्तों में एंटी इन्फ्लामेट्री प्रॉपर्टी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी स्किन को रैशेज, झुर्रियों और मुंहासों से बचाते हैं। वहीं, स्किन को हेल्दी रखने के लिए प्याज एक बहुत अच्छा स्त्रोत है। जब आप इन दोनों का पेस्ट बनाकर स्किन पर लगाते हैं तो बालों की ग्रोथ कम या नमात्र हो जाती है।
लहसुन एक ऐसी चीज है जो हर किचन में होती है। अगर आपके पास ये नहीं भी है तो आप मार्किट से आसानी से खरीद सकते हैं। अनचाहे बालों को हटाने के लिए लहसुन की कुछ कलियां लें और इसे अच्छी तरह पीसकर इसका जूस तैयार कर लें। अब इस जूस में कॉटन की बॉल को डुबोकर अपनचाहे बालों पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो दें। अगर आपको लहसुन की बदबू आ रही है तो आप मॉइस्चराइजर लगा सकती हैं।
अनचाहे बालों को हटाने में क्यों फायदेमंद है लहसुन?
क्योंकि लहसुन में जिंक, सल्फर और सिलेनियम होता है जो लगभग हर हेयर रिमूवल क्रीम में पाया जाता है। यहां जानिए लहसुन के अन्य फायदे।
अंडे के पीले हिस्से को अलग कर दें हमें यहां इसकी जरूरत नहीं है। अब एक कटोरी में अंडे के सफेद हिस्से को लें और इसमें 1 चम्मच कॉर्नस्टार्च और थोड़ी सी चीनी डालें। इसे मिक्स कर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और अनचाहे बालों पर लगाएं। आपको अनचाहे बालों पर इस पेस्ट का मोटा लेप लगाना है। 20 से 30 मिनट बाद जब ये पेस्ट सूख जाए तो इसे हटा दें या पानी से धो दें।
क्यों फायदेमंद है अंडा और कॉर्नस्टार्च का पेस्ट?
अंडे में स्किन नॉरिशिंग प्रॉपर्टी होती है जबकि कॉर्नस्टार्च और शुगर बाल हटाने और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है।
जी हां, एकदम सही पढ़ रहे हैं आप! हम यहां काले चने के पेस्ट से ही बाल हटाने का नुस्खा बता रहे हैं। बहुत कम लोग ही होंगे जिन्हें पता होगा कि चने के आटे की मदद से भी बालों को हटाया जा सकता है। लेकिन यकीन मानिए ये आजमाया हुआ और फायदेमंद नुस्खा है जो सालों से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए 1 कप बेसन या Remove Body Hair At Homeकाले चने के पेस्ट में लेवेंडर या ऑलिव ऑयल डालें। अब इसमें थोड़ी सी दही डालें और इसे अनचाहे बालों पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो दें।
कैसे काम करता है छोले का पेस्ट?
दरअसल बेसन या काले चने में स्किन को सॉफ्ट, पिंपल फ्री और टैनिंग हटाने के गुण होते हैं। ये पेस्ट अनचाहे बालों को भी कम करता है।