घर में लगे इन 3 पौधों से मिनटों में ठीक किया जा सकता है ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर लेवल, बस जान लें सेवन का सटीक तरीका

Leaves for Diabetes and hypertension : हम आपको तीन ऐसी पत्तियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका खाली पेट सेवन करने से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : June 10, 2021 2:44 PM IST

Leaves for Diabetes and hypertension : डायबिटीज और हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर मौजूदा वक्त की दो सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिससे देश में लाखों की तादात में मरीज परेशान हैं। हालांकि कई ऐसे आयुर्वेदिक तरीके और नुस्खे हैं, जो इन बीमारियों से राहत दिलाने में मदद करते हैं और बहुत से लोग इन्हें अपनाते भी हैं। अगर आप भी डायबिटीज या हाइपरटेंशन जैसी किसी समस्या का शिकार हैं तो इसके लिए आपको कहीं जानें की जरूरत नहीं है बल्कि अपने आस-पास ऐसे पेड़- पौधों की तलाश करें, जो इन समस्याओं में आपकी मदद कर सकें। इस लेख में हम आपको तीन ऐसी पत्तियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका खाली पेट सेवन करने से ये दोनों समस्या नियंत्रण में रहती हैं। इतना ही नहीं आप और भी कई समस्याओं से बचे रहते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये तीन पौधों की पत्तियां।

इन तीन पौधों की पत्तियों से कंट्रोल रहती है डायबिटीज और हाइपरटेंशन

​तुलसी के पत्ते

तुलसी का पौधा हर घर में लगाया जाता है और आयुर्वेद में इस पौधे को बेहद गुणकारी पौधों में से करार दिया गया है। तुलसी के पौधे में ऐसे ढेर सारे गुण पाए जाते हैं, जो आपको हृदय संबंधी समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। डायबिटीज और हाइपरटेंशन के मरीजों को रोज सुबह उठकर तुलसी के पत्ते चबाने चाहिए, जो उनकी इन दोनों समस्याओं को कंट्रोल कर सकते हैं।

इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में तुलसी के पत्ते न चबाएं क्योंकि इनमें अधिक मात्रा में मरकरी और आयरन होता है, जो चबाने पर निकलता है और ये आपके दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप तुलसी के पत्तों को पहले मिक्सी में पानी के साथ ब्लैंड कर लें और उसके बाद ही इसका सेवन करें।

​करी पत्ता

करी पत्ता व्यंजनों का जायका बढ़ाने का काम करता है लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि इसके अंदर ढेर सारे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बड़े फायदेमंद होते हैं। डायबिटीज के मरीजों को रोजाना सुबह इसका सेवन करना चाहिए, जो शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाता है। इतना ही नहीं यह आपके ब्लड में मौजूद शुगर लेवल को भी कंट्रल कर सकता है।

​नीम के पत्ते

नीम के पत्तों से डायबिटीज को कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रखने योग्य बात ये है कि इसका अधिक सेवन शुगर लेवल को बहुत कम कर सकता है, जो परेशानी का सबब बन सकता है। नीम के पत्ते एंटीहिस्टामाइन प्रभाव से संपन्न होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को पतला कर सकते हैं और ये गुण हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। आप नीम के पत्तों से बने कैप्सूल का सेवन भी कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source