Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
क्या आपकी नाभि काली (belly button) हो गई है? चेहरे पर तो आप ध्यान दे देती हैं, लेकिन शरीर के छिपे हुए हिस्से को अक्सर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसा नहीं है कि आपकी नाभि पूरी तरह से छिपी रहती है, जब आप साड़ी या युवतियां जींस पर कोई छोटा टॉप पहनती हैं, तो नाभि भी नजर आता है। ऐसे में नाभि का काला (Navel cleaning Tips) नजर आना आपकी सारी खूबसूरती को बिगाड़ सकती है। आपको भीड़ में शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। बेहतर है कि आप चेहरे की सफाई के साथ ही नाभि को भी नियमित रूप से साफ करें।
नाभि (Navel) की साफ-सफाई बेहद जरूरी है। नाभि साफ (Navel cleaning Tips) करने के लिए कोई क्रीम खरीदने की जरूरत नहीं है। इसे आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमाकर भी साफ रख सकती हैं। जानें, कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में जिससे आपकी नाभि का कालापन कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगा।
1 मुल्तानी मिट्टी का इलाज बालों और त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है। आप इससे नाभि के कालेपन (Home remedies for Navel cleaning) को भी साफ कर सकती हैं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी, बादाम का तेल, नींबू का रस और गुलाबजल लें।
एक छोटे चम्मच में बादाम तेल, नींबू का रस, गुलाबजल सात-आठ बूंद डालें। इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर नाभि पर लगाएं और 10 से 15 मिनट के लिए सूखने दें। पानी से रगड़ते हुए इसे साफ करें। सप्ताह में कम से कम इसका इस्तेमाल तीन बार जरूर करें।
2 एक आलू उबाल लें। जब आलू ठंडा हो जाए तो छिलका उतार कर उसे नाभि पर रगड़ें। ऐसा हर दिन स्नान करने से पहले करें। नाभि का कालपन धीरे-धीरे हट जाएगा।
3 पपीता जिस तरह से चेहरे की हर समस्या को दूर करता है, ठीक उसी तरह यह नाभि का कालापन भी दूर करने के काम आता है। पके हुए पपीते का थोड़ा सा गूदा लें। इसे नाभि पर धीरे-धीरे रगड़ें। अब नाभि को पानी से साफ कर लें या फिर स्नान कर लें। दो-तीन दिनों में ही आप जींस पर छोटे टॉप पहनना शुरू कर देंगी।
Skin Care Tips : ड्राई स्किन को दूर करने के आसान टिप्स
4 नारियल तेल तो हर घर में होता ही है। यह बालों के लिए बेहद हेल्दी होता है। पर इससे आप नाभि में हुए कालेपन की समस्या को भी दूर कर सकती हैं। नारियल तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण नाभि के कालापन को दूर करते हैं। इस तेल से नाभि की मालिश करें। रुई से नाभि की गंदगी (tips to clean belly button) को हटाने की कोशिश करें। नाभि की गंदगी साफ होने के साथ ही स्किन भी मॉइश्चराइज हो जाएगी।
5 चिरौंजी भी इस समस्या को दूर करती है। थोड़ी सी चिरौंजी लें। इसे पीस लें और इसमें नींबू का रस, शहद और गुलाबजल थोड़ा-थोड़ा मिलाएं। इस पेस्ट को नहाने से पहले नाभि पर लगाएं। इससे नाभि का कालापन दूर हो जाएगा।
6 हल्दी में थोड़ा सा मलाई, दूध और बेसन मिलाएं। इस पेस्ट को नाभि में अच्छी तरह से लगाएं। इसे थोड़ी देर तक सूखने दें। पानी से साफ कर लें। प्रत्येक सप्ताह दो बार इसे अपनी नाभि पर लगाएंगी तो ही लाभ होगा।
7 ऑलिव आयल या जैतून का तेल भी इस समस्या से छुटकारा दिलाता है। तेल की कुछ बूंदों को नाभि में लगाएं। 10 मिनट तक रहने दें और फिर कॉटन बॉल की मदद से अच्छी तरह से साफ करें ताकि नाभि के अंदर जमी सारी गंदगी लूज होकर निकल जाए।