• हिंदी

सर्दियों में बढ़ सकती है गठिया की परेशानियां, इन उपायों से पाएं राहत

सर्दियों में बढ़ सकती है गठिया की परेशानियां, इन उपायों से पाएं राहत
गठिया के लिए घरेलू उपचार

Arthritis in Winter : सर्दियों में अर्थराइटिस की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इन समस्याओं को कम करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपचार का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं अर्थराइटिस की परेशानी कैसे करें कम?

Written by Kishori Mishra |Published : December 8, 2022 12:52 PM IST

Arthritis in Winter : सर्दी का सीजन कई लोगों का पसंदीदा सीजन होता है। यह सुहावना मौसम एक ओर जहां आपके लिए कई तरह की खुशियां लाता है। वहीं, इस सीजन के साथ कई तरह की बीमारियां भी आती हैं। इन बीमारियों में गठिया की समस्याएं हैं, जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है। गठिया की समस्याएं वैसे-वैसे तेजी से बढ़ने लगती हैं, जिसकी वजह से आपको जोड़ों में दर्द, सूजन, लालिमा जैसी शिकायतें देखने को मिल सकती हैं। सर्दियों में गठिया की समस्याओं को कम करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपचार का सहारा ले सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको गठिया की परेशानियों (Arthritis Treatment at Home) को कम करने के लिए कुछ असरदार घरेलू उपचार के बारे में बताएंगे।

सर्दी में गठिया की परेशानी से बचने के उपाय - Natural Home Remedies for Arthritis

सर्दियों में अर्थराइटिस की परेशानी को कम करने के लिए आप कई तरह से घरेलू उपचार का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-

हल्दी का लेप

सर्दियों में अर्थराटिस की परेशानी बढ़ने पर आप हल्दी का लेप लगा सकते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। हल्दी का यह गुण शरीर की सूजन और दर्द को कम करने में प्रभावी माना जाता है। ऐसे में गठिया की परेशानी को कम करने के लिए हल्दी का लेप लगाएं। हल्दी का लेप लगाने के लिए 1 चम्मच हल्दी लें। इसमें थोड़ा सा नारियल का तेल या फिर सरसों का तेल मिक्स कर लें। अब इसे अपने प्रभावित स्थान पर लगाकर छोड़ दें। इससे जोड़ों में दर्द की परेशानी कम हो सकती है। साथ ही सूजन से भी आरा मिलेगा।

Also Read

More News

अर्थराइटिस की समस्याओं से राहत दिलाए लहसुन

गठिया की समस्याओं को कम करने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल करें। लहसुन में डायलिल डाइसल्फ़ाइड होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इससे आप गठिया में होने वाले सूजन की परेशानी को कम कर सकते हैं। गठिया में लहसुन का प्रयोग करने के लिए 2 से 3 चम्मच सरसों तेल लें। इसमें लहसुन की कुछ कलियों को डालकर गर्म करें। अब इस तेल को दर्द और सूजन से प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ समय के लिए हल्के हाथों से मसाज करें। इससे सूजन कम करने में आराम मिल सकता है।

अदरक का करें इस्तेमाल

गठिया की समस्याओं को कम करने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक में सूजन-रोधी गुण पाया जाता है, जो गठिया की समस्याओं को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। इसका उपयोग आप खाने में या फिर लेप की तरह कर सकते हैं। इससे आपको काफी जल्द बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।

गर्म सिंकाई

सर्दियों में गठिया की परेशानी बढ़ने पर आप गर्म सिंकाई कर सकते हैं। गर्म सिंकाई करने के लिए आप हॉट बैग का प्रयोग करें। इसके अलावा अगर आपके पास हॉट बैग नहीं है, तो इसके लिए 1 बर्तन में गर्म पानी लें। इसमें कॉटन का रुमाल डुबोएं। इसके बाद इससे पानी निचोड़ लें। अब इससे अपने प्रभावित हिस्से की सिंकाई करें। इससे गठिया के दर्द को कम किया जा सकता है।