Natural Ways to Increase Appetite: ये हैं भूख बढ़ाने के नेचुरल तरीके, बिना सप्‍लीमेंट लिए 1 हफ्ते में बनेगी बॉडी

अगर आपको भूख नहीं लग रही है तो दवाई या सप्‍लीमेंट का इस्‍तेमाल करने के बजाय आपको नेचुरल तरीकों (Natural Ways to Increase Appetite in hindi) को अपनाना चाहिए। ये हैं भूख बढ़ाने के नेचुरल तरीके

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 10, 2021, 2:29 AM

जब कुछ खाने की इच्‍छा नहीं करती तो भूख पूरी तरह से खत्‍म हो जाती है। ऐसी स्थिति में चाहे कुछ भी खाने का मन बनाओ लेकिन भूख नहीं लगती है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है जिसमें मानसिक और शारीरिक बीमारियां दोनों शामिल हैं। अगर ज्‍यादा दिनों तक भूख न लगे तो तेजी से वजन कम होने के साथ ही शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी होनी शुरू हो जाती है। जो लोग अंडरवेट होते हैं या मसल्‍स गेन करना चाहता है उनके लिए भूख न लगना बहुत फ्रस्‍टेटिंग होता है। भूख बढ़ाने के लिए अगर आप कोई सिरप या सप्‍लीमेंट का यूज करने के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि ये दवा के सेवन के दौरान तो आपको भूख लगेगी लेकिन जैसे ही आप दवाई का सेवन बंद करेंगे, भूख भी तुरंत कम हो जाएगी। हम आपको भूख बढ़ाने के कुछ नेचुरल तरीके बता रहे हैं, जो बहुत फायदेमंद भी हैं और आपको मसल्‍स गेन करने में मदद भी करेंगे।

हर 2 घंटे में कुछ न कुछ खाएं

अगर आपको भूख नहीं लग रही है तो 3 टाइम भरपूर डाइट लेना मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि आप हर 2 घंटे में कुछ न कुछ खाएं। इसमें आप रोटी, पनीर, दूध, भीगे हुए नट्स, दही, फ्रूट्स, जूस, दाल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको नूडल्‍स या बर्गर जैसी चीजें पसंद हैं तो इनमें खूब सारी सब्ज्यिां, पनीर और चीज डालकर खाएं।

न्‍यट्रीएंट-रिच फूड खाएं

जब आपको भूख न लगे तो हमेशा ऐसी चीजें खाने की कोशिश करें जिनकी न्‍यूट्रीशन वेल्‍यू काफी ज्‍यादा हो। इससे आपका वजन भी नॉर्मल रहेगा और शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी भी नहीं होगी। जैसे कि आइसक्रीम की जगह आप 1 कप प्‍लेन ग्रीक योगर्ट में बेरीज और मीठे के लिए दालचीनी डालकर खा सकते हैं। इसी तरह अगर आपका पिज्‍जा खाने का मन है तो आप घर में उसे बनाकर खूब सारी सब्जियां और एक्‍स्‍ट्रा प्रोटीन डाल सकते हैं।

Diet

खाने में एक्‍स्‍ट्रा कैलोरी एड करें

अपनी डेली की डाइट में ज्‍यादा से ज्‍यादा कैलोरी एड करने की कोशिश करें। जैसे कि अगर आप अंडे खा रहे हैं तो उन्‍हें बटर में फ्राइ करें, ओटमील को पानी की जगह दूध में पकाएं, सलाद में ऑलिव ऑयल और एवोकाडो खाएं और एप्‍पल स्‍लाइस में पीनट बटर लगाकर खाएं।

अपने फ्रेंड से बात करते हुए या टीवी देखते हुए खाएं

अगर आपको भूख नहीं लग रही है तो खाते वक्‍त अपने फ्रेंड से बात करने की कोशिश करें और कोई ऐसा टॉपिक छेड़े जो लंबा हो। अगर आप किसी फ्रेंड से बात करना नहीं चाहते हैं तो आप फोन पर या यूट्यूब पर अपना कोई फेवरेट सीरियल देख सकते हैं। इससे आप यह नहीं देखेंगे कि भूख है या नहीं, बस खाते जाएंगे।

hair care

फाइबर की जगह प्रोटीन का अधिक सेवन करें

जब हम फाइबर लेते हैं तो उससे हमारा पेट फुल रहता है और भूख नहीं लगती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में प्रोटीन को अधिक शामिल करने की जरूरत है। अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो अंडा या चिकन खा सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.