Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Home remedies for kidney stones: किडनी की पथरी का दर्द असहनीय होता है और इसी दर्द से आराम पाने के लिए पथरी के मरीज अपना ऑपरेशन करवा लेते हैं। किडनी स्टोन्स की परेशानी इन दिनों काफी कॉमन हो गयी है और पुरुषों में यह समस्या अधिक देखी जा रही है। किडनी स्टोन्स की समस्या के कारण हाई यूरिक एसिड लेवल के अलावा डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियां भी हैं। वहीं, शरीर की ठीक तरह से सफाई ना होने से शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं। इससे किडनी स्टोन्स बनने लगते हैं। पथरी या किडनी स्टोन्स का स्थायी इलाज ऑपरेशन ही माना जाता है हालांकि, कुछ घरेलू उपायों की मदद से और डाइट-लाइफस्टाइल में बदलाव करने से भी किडनी की पथरी से आराम मिल सकता (Effective methods to dissolve kidney stone) है। आइए पढ़ें कुछ ऐसे ही कारगर घरेलू उपायों के बारे में, जो पथरी के दर्द से राहत दिलाता है।
खाली पेट तुलसी की ताजी पत्तियां चबाने से किडनी स्टोन्स के दर्द से आराम मिलता है (Benefits of chewing tulsi leaves empty stomach) और स्टोन्स को पिघलने में भी सहायता होती है। आप रोजाना 3-4 पत्ते तुलसी के चबा सकते हैं और उसके बाद थोड़ा-सा पानी पी लें।
इस हरी पत्तेदार सब्जी को पथरी के मरीजों के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। चौलाई की पत्तियों का साग (Chaulai ka ssag) खाने से किडनी स्टोन्स धीरे-धीरे पिघलने लगते हैं। इससे आपको दर्द और तकलीफ से आराम भी मिलता है।
नेशनल किडनी फाउंडेशन की गाइडलाइंस के मुताबिक, शरीर में जितनी अधिक मात्रा में पेशाब बनता है किडनी स्टोन्स से आराम पाने में उतनी ही आसानी होती है। दरअसल, किडनी स्टोन्स पिघलकर पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाते हैं। दिन में 8-10 गिलास पानी पीने की आदत अपनाएं। इसके अलावा अपनी डाइट में जितना हो सके उतना लिक्विड शामिल होगी। मूत्रवर्धक या डायूरेटिव फूड्स का भी सेवन करनें। नारियल पानी (Coconut water), दही, दालें और हेल्दी सीड्स के अलावा नेचुरल कैल्शियम से भरपूर फूड्स का सेवन अधिक से अधिक मात्रा में करें। इन सबके सेवन से शरीर में ऑक्सलेट के स्तर को नियंत्रित करने में मदद होगी और पेशाब अधिक मात्रा में बनेगा।
कुछ स्टडीज और रिसर्च के अनुसार नियमित नींबू पानी पीने से भी किडनी स्टोन्स की समस्या से आराम मिलता है। आप रोजाना नींबू का रस पानी में घोलकर पी सकते हैं।
रोजमर्रा के खाने में नमक की मात्रा अधिक रखने से किडनी स्टोन्स का खतरा बढ़ सकता है। इसीलिए, अपने भोजन में नमक की मात्रा नियंत्रित करें। नमक कम खाने से पथरी की समस्या से आराम मिलता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।