Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज के मरीज रोज सुबह उठते ही चबाना शुरू कर दें इस पेड़ का कच्चा पत्ता, अपने आप कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

Fresh leaves to chew in diabetes: आपके घर के आसपास लगे इस पेड़ के पत्ते को चबाना भी हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है और डायबिटीज के मरीजों की दवाओं पर निर्भरता को कम कर सकता है।

डायबिटीज के मरीज रोज सुबह उठते ही चबाना शुरू कर दें इस पेड़ का कच्चा पत्ता, अपने आप कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

Written by Mukesh Sharma |Updated : October 23, 2023 4:46 PM IST

High blood sugar lowering home remedies: खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट के कारण ज्यादातर लोग अलग-अलग प्रकार की बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं और इन बीमारियों में डायबिटीज जैसी क्रोनिक बीमारियां भी शामिल हैं। डायबिटीज की बात करें तो आज के समय में काफी कोमन बीमारी बनती जा रही है और इससे होने वाली अन्य जटिलताएं विकसित होने का खतरा भी लगातार ही बढ़ता जा रहा है। डायबिटीज ऐसी बीमारी है, जिसका कोई जड़ से इलाज नहीं है और दवाओं व अन्य ट्रीटमेंट की मदद से सिर्फ शरीर को ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखा जा सकता है। लेकिन कुछ घरेलू व नेचुरल इलाज भी हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में दवाओं की तरह ही प्रभावी रूप से काम करते हैं। वैसे तो हाई ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले कई अलग-अलग तरह के उपाय हैं, लेकिन इनमें कुछ सिंपल प्रकार के भी हैं जिन्हें इस्तेमाल में लाना भी काफी आसान है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही उपाय के बारे में बताने वाले हैं।

बस चबाना है ये पत्ता

यदि आपको या आपके परिवार में किसी को भी डायबिटीज है, तो आप भी कई अलग-अलग प्रकार के घरेलू उपायों के बारे में जानते होंगे। लेकिन जिस उपाय के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, वह कुछ और नहीं बल्कि साधारण से पेड़ नीम का पत्ता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें तरह-तरह के उपाय करने की जरूरत नहीं है अगर उन्हें पता है कि नीम के पत्ते का इस्तेमाल कैसे करना है।

हाई ब्लड शुगर में नीम

एक नहीं बल्कि कई अध्ययनों में साबित हो चुका है कि नीम के पत्तों से हाई ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, नीम के पत्तों में फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं, जो रक्त में बढ़े हुए रक्त के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही डायबिटीज के कारण पैदा होने वाली कई जटिलताओं को रोकने में भी ये पत्ते काफी मदद करते हैं।

Also Read

More News

सुबह खाली पेट चबाएं पत्ता

सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी खास सामग्री या विधि की जरूरत नहीं है। आपको सुबह उठकर खाली पेट नीम के 3 से 4 कच्चे पत्ते तोड़ने हैं और उन्हें चबा लेना है। चबाते समय उनसे निकलने वाले रस को निगल लें। अगर आप पत्ते के बच्चे हुए हिस्से को निगल सकते हैं तो ठीक है नहीं उसे थूक दें। नीम के पत्तों का स्वाद कड़वा होता है और इसलिए आप उसके बाद एक गिलास पानी पी सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इस्तेमाल के अन्य तरीके

यदि आप पत्ते नहीं चबाना चाहते हैं, तो इसके कुछ अन्य तरीके भी हो सकते हैं। कुछ लोग नीम के पत्तों की चाय बनाकर पीते हैं, तो कुछ नीम के पत्तों को अन्य चीजों के साथ मिक्स करके जैसे सलाद या चटनी आदि के साथ लेना पसंद करते हैं। आप अपनी सहूलियत के अनुसार इसका सेवन कर सकते हैं। सभी तरह के नीम के पत्ते बराबर फायदा पहुंचाते हैं।