बच्चेदानी में गांठ होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, कुछ ही दिनों में गलने लग जाएगा Lumps

Uterus Lumps Home Remedies : बच्चेदानी में होने वाली गांठ की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : December 5, 2024 4:27 PM IST

Uterus Lumps Home Remedies : बच्चेदानी में असामान्य उभार को ही गांठ कहा जाता है। अधिकतर गांठ कैंसर रहित होते हैं। यह महिलाओं में होने वाली काफी आम स्थिति है। बच्चेदानी में गांठ होने पर महिलाओं को आमतौर पर हैवी ब्लीडिंग, पीरियड्स के बीच में स्पॉटिंग, पेल्विक एरिया में दर्द इत्यादि महसूस होती है। इसलिए बच्चेदानी में होने वाली गांठ को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। यह धीरे-धीरे गंभीर रूप धारण कर सकती है। बच्चेदानी में होने वाली गांठ की स्थिति का इलाज करने के लिए आप डॉक्टर से सलाह लें। वहीं, जल्दी रिकवरी के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को भी आजमा सकते हैं। इस लेख में हम आपको बच्चेदानी में गांठ की परेशानी को दूर करने वाले कुछ आसान से नुस्खों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

ग्रीन टी है बेहद असरदार

बच्चेदानी में होने वाली गांठ की परेशानीको दूर करने के लिए आप ग्रीन टी का प्रयोग कर सकते हैं। यह गर्भाशय फाइब्रॉएड की वजह से होने वाली समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है। दरअसल, ग्रीन टी में मौजूद बायोफ्लेवोनॉयड गर्भाशय में फाइब्रॉएड के आकार और संख्या को कम करने में प्रभावी रूप से मदद करता है। वहीं, ग्रीन टी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी विषाक्त पदार्थों को दूर कर सकते हैं।

पिएं अदरक की चाय

बच्चेदानी में होने वाली गांठ की परेशानी को कम करने के लिए आप अदरक की चाय का सेवनकर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो सूजन और दर्द से भी आराम दिला सकता है। वहीं, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीकार्सिनोजेनिक जिससे गांठ की वजह से होने वाली समस्याएं दूर हो सकती हैं।

अलसी के बीज है बेहद फायदेमंद

बच्चेदानी में गांठ की परेशानी को कम करने के लिए आप अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, अलसी के सेवन से शरीर के एण्ड्रोजन स्तर को कम किया जा सकता है। महिलाओं में एण्ड्रोजन का बढ़ने के कारण यह PCOS का कारण बनता है, जिसकी वजह से गांठ बनने का खतरा रहता है। ऐसे में आपके लिए अलसी के बीज काफी फायदेमंद हो सकता है।

नींबू का रस हो सकता है प्रभावी

बच्चेदानी में गांठ के आकार को कम या फिर इसकी वजह से होने वाली परेशानी को कम करने के लिए आप नींबू के रस का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें साइट्रिक एसिड होता है, जिससे आपकी परेशानी कम हो सकती है। इसके लिए नियमित रूप से एक चुटकी बेकिंग सोडा के साथ इसका सेवन करें।

लहसुन बच्चेदानी के गांठ का करे इलाज

लहसुन को नियमित रूप से चबाने से गांठ के विकास को कंट्रोल करने और इसे कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। दरअसल, लहसुन में विटामिन सी और विटामिन बी6 की काफी अच्छी मात्रा होती है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और पेल्विक कैविटी की समस्याओं को भी कम कर सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source