
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 19, 2023 10:06 AM IST
अच्छे पाचन के लिए मसाला
Masala for digestion: हेल्दी रहने के लिए अगर किसी चीज की सबसे पहले जरूरत होती है, तो वह एक सही डाइट की होती है। क्योंकि सही डाइट से ही हमारे शरीर को पोषक तत्व मिल पाते हैं। लेकिन ऐसी भी स्थितियां हैं कि आप कुछ भी खा लें फिर भी आपके शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। जबकि कुछ लोगों को तो भूख ही लगना बंद हो जाती हैं। ये सारी समस्याएं खराब पाचन से ही शुरू होती हैं। अगर आपके पाचन में कुछ गड़बड़ी चल रही है, तो आपको न तो खाया-पिया लगेगा और न ही खाना खाने के बाद आप उसे आसानी से पचा पाते हैं। जब खाना नहीं पचता है तो भूख न लगना, उल्टी, जी मिचलाना, गैस बनना, सीने में जलन और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपको इनमें से कोई समस्या महसूस होती है, तो हो सकता है आपकी पाचन क्रिया भी ठीक से काम न कर पा रही हो। लेकिन इसके लिए आपको किसी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है, कुछ देसी मसालों की मदद से घर पर ही पाचन से जुड़ी समस्याओं को इलाज किया जा सकता है। चलिए जानते हैं ऐसे 5 मसालों के बारे में, जो आपके पाचन को तेज करने में मदद करते हैं।
आयुर्वेद में सदियों से जीरे का इस्तेमाल पाचन से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता रहा है। आज भी इसे बदहजमी के घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जीरे में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करते हैं। जीरो में मौजूद कुछ तत्व लिवर से बाइल स्रावित करने में मदद करते हैं, जो पाचन के लिए जरूरी होते हैं।
आंत के स्वास्थ्य के लिए सौंफ के बीजों के बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह आंत में हुई सूजन व लालिमा को कम करता है और साथ ही उन बैक्टीरिया को खत्म करता है, जो गैस बनाते हैं। साथ ही कुछ अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि सौंफ डाइजेस्टिव सिस्टम की मांसपेशियों की पाचन क्रिया में सुधार लाता है, जिससे पाचन तेज करने में मदद मिलती है।
पाचन क्रिया से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए धनिया के बीजों का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद रहता है। धनिया में मौजूद कुछ तत्व पाचक रस (Digestive enzymes) को उत्तेजित कर देती हैं, जिससे पाचन क्रिया तेज हो जाती है। पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं जैसे कब्ज, खट्टी डकार और गैस बनना आदि का इलाज करने के लिए भी धनिया काफी अच्छा रहता है।
पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने के लिए अपने खाने में तेजपत्ता पकाने की आदत डाल लें। तेज पत्ते के सेवन से पाचन को खराब होने से बचाया जा सकता है। तेज पत्ते में एक ऐसा खास तरह का एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को तेज करने और कॉम्प्लेक्स प्रोटीन के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है।
पाचन से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए भारत में प्राचीन काल से अजवाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है। मॉडर्न साइंस भी इसके प्रभाव को मान चुका है। दरअसल अजवाइन में मौजूद खास प्रकार के तत्व पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करते हैं और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं जैसे कब्ज, गैस बनना, पेट दर्द और सीने में जलन आदि को दूर करने में मदद करते हैं।
नोट: अगर आपको कई दिनों में पाचन से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो आपको डॉक्टर से एक बार इस बारे में बात जरूर कर लेनी चाहिए। कई बार शरीर से जुड़ी किसी अंदरूनी गंभीर समस्या के कारण आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं महसूस हो सकती हैं और इनका जल्द से जल्द इलाज बहुत जरूरी होता है।