सब ट्राई करने पर भी नहीं रुक रहा Hair fall? एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये तेल हेयर फॉल रोककर बढ़ाएगा हेयर ग्रोथ

Natural oil to stop hairfall: लोगों में हेयर फॉल की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है, जिससे निपटने के लिए घरेलू नुस्खे के रूप में आप इस नेचुरल तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जिसके बारे में इस लेख में बताया गया है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 24, 2023 1:16 PM IST

Home remedies to stop hairfall: अपने बालों को ग्रोथ बढ़ाना कौन चाहता है और किसको लंबे-लंबे व घने बाल अच्छे नहीं लगते हैं? लड़के हों या लड़कियां, उन्हें लंबे बाल रखना पसंद हो या छोटे बाल लेकिन ऐसा कोई नहीं चाहेगा कि उसके बालों का ग्रोथ रुक जाए, उसके बाल घने न हों। लेकिन आजकल काफी लोगों को यही सपना टूट रहा है, क्योंकि देखा जा रहा है कि लोगों में हेयर फॉल की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। बाल झड़ने की समस्या के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिसमें कई बार खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट हैबिट्स और शरीर के अंदर की कई बीमारियां भी हो सकती है। हालांकि, बालों का ठीक से ध्यान न व अन्य बाहरी प्रदूषण आदि कुछ लक्षण हैं जो सबसे ज्यादा बाल झड़ने के कारण बन रहे हैं।

वैसे तो मार्केट में कई हेयर केयर प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं, जिनकी मदद से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। लेकिन महंगे होने के साथ-साथ कुछ प्रोडक्ट्स केमिकल बेस्ड होते हैं और कई बार इनसे साइड इफेक्ट्स भी होने लगते हैं। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से घर पर ही बाल झड़ने की समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है और इनमें से एक खास व प्रभावशाली नुस्खे के बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

बालों में लगाएं रोजमेरी का तेल

बालों के झड़ने की समस्या से निपटने के लिए लोग तरह-तरह की दवाएं व अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ये फिर भी काम नहीं कर पाते हैं, जबकि कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जो प्रभावी रूप से काम करते हैं। इन्हीं घरेलू नुस्खों में शामिल है रोजमेरी का तेल। नियमित रूप से रोजमेरी के तेल का इस्तेमाल करना न सिर्फ हेयर फॉल को रोकेगा बल्कि साथ ही साथ बालों की ग्रोथ को भी तेज करेगा।

कैसे कंट्रोल करता है हेयरफॉल

रोजमेरी के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खोपड़ी में ब्लड फ्लो में सुधार लाता है, जिससे हेयर फॉल को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही साथ रोजमेरी के तेल में कारनोसिक एसिड (Carnosic acid) पाया जाता है, जो ऊतकों को तंत्रिकाओं की क्षति को फिर से ठीक करे में मदद करता है। इसका सीधा फायदा हेयर फॉल को रोकने और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में भी मिलता है।

रोजमेरी तेल का इस्तेमाल

रोजमेरी के तेल की मालिश हफ्ते में दो से तीन बार की जा सकती है, लेकिन सबसे पहले आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कहीं आप रोजमेरी तेल से एलर्जिक तो नहीं। पहले रोजमेरी के तेल को थोड़ा सा अपनी स्किन पर लगा कर देंखें और कुछ घंटे तक इंतजार करें। अगर आप इससे एलर्जिक नहीं है, तो रोजमेरी के तेल और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं और सिर में अच्छे से मालिश करें।

इन बातों का रखें ध्यान

तेल की मालिश करने से पहले बालों को अच्छे से शैंपू कर लें और गुनगुने पानी में धो लें। शैंपू करने के बाद बालों को अच्छे से सुखा लें। इस तेल की मालिश रात को करना ज्यादा फायदेमंद रहता है, ताकि रातभर यह अपना काम कर सके और फिर सुबह आप इन्हें धो सकें। वैसे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source