Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Bad Cholesterol को दोगुनी रफ्तार से कम कर सकता है इस पौधे से निकला रस, सुबह उठकर पीने से मिलेंगे कई फायदे

Remedies of bad cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि इस खास पौधे का जूस भी बेहद प्रभावी रूप से काम करता है। चलिए जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने वाले इस खास घरेलू उपाय के बारे में।

Bad Cholesterol को दोगुनी रफ्तार से कम कर सकता है इस पौधे से निकला रस, सुबह उठकर पीने से मिलेंगे कई फायदे

Written by Mukesh Sharma |Published : October 22, 2023 4:40 PM IST

Plant gel to reduce bad cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल ऐसी क्रोनिक बीमारी है, जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कई बीमारियां पैदा हो जाती हैं। दरअसल आजकल खराब लाइफ्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण कोलेस्ट्रॉल के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और लोगों के इस कारण से काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। जैसा कि आपको पता है हाई कोलेस्ट्रॉल का कोई जड़ से इलाज नहीं है और दवाओं की मदद से सिर्फ शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करके रखा जा सकता है। लेकिन डाइट और घरेलू नुस्खों की मदद से भी हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है और इनमें से एक के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। हम आपको ऐसे ही एक खास तरह के देसी नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करके रखा जा सकता है। चलिए जानते हैं इस खास नुस्खे के बारे में।

हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए एलोवेरा जेल

हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से निपटने के लिए सिर्फ दवाें ही नहीं बल्कि एलोवेरा जेल का भी बेहद कारगर हो सकता है। ज्यादातर लोग इसे डायबिटीज कंट्रोल करने और कब्ज जैसी समस्याओं का इलाज करने के लिए एलोवेरा जेल का सेवन करते हैं, लेकिन यह हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने में भी काफी मदद कर सकता है।

टोटल फैट कम करता है एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को शरीर में टोटल फैट लेवल कम करने के लिए जाना जाता है और नियमित रूप से इसका सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हार्ट और धमनियों में जमा फैट को निकालने में भी एलोवेरा जेल का सेवन किया जा सकता है। सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल ही नहीं बल्कि ट्राइग्लिसराइड्स लेवल कम करने में भी एलोवेरा जेल काफी फायदेमंद माना गया है।

Also Read

More News

सुबह करेंगे सेवन तो मिलेगा जबरदस्त फायदा

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी डायबिटीज के मरीजों की तरह सुबह खाली पेट एलोवेरा जेल का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह के समय यदि आप खाना खाने से लगभग 1 घंटा पहले एलोवेरा जेल का सेवन करते हैं, तो यह पेट में जाकर और ज्यादा बेहद तरीके से काम करता है और आपके द्वारा खाया जाने वाला फूड आपके शरीर में फैट लेवल को बढ़ा नहीं पाता है।

सेवन करने का सही तरीका

एलोवेरा के रस का सेवन करने का सही तरीका भी आपको पता होना जरूरी है। सबसे पहले एलोवेरा के पौधे से एक टुकड़ा तोड़ लाएं और उसे छीलकर उसमें से सारा जेल अच्छे से निकाल लें। अब इस जेल को आप थोड़े गुनगुने पानी में अच्छे से मिलाएं और फिर इसका सेवन करें। आप चाहें तो ग्राइंडर की मदद से इस जेल और पानी के मिश्रण को जूस में बदल सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डिस्क्लेमर: यह लेख पूरी तरह के जानकारी के उद्देश्य से है और इसका इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं किया जाना चाहिए। यदि आप इस नुस्खे को अपनाना चाहते हैं, तो एक बार इस बारे में अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें।