
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 19, 2023 7:31 AM IST
Natural oil to get pink lips: गर्मी और तेज धूप का सीधा असर हमारी स्किन और उन अंगों पर पड़ता है, जिसपे सीधी धूप पड़ती है। यह धूप सबसे ज्यादा उन अंगों को ही नुकसान पहुंचाती है, जो इसके सीधे संपर्क में आते हैं जैसे आंख और होंठ आदि। अक्सर देखा गया है कि कुछ लोग सिगरेट भी नहीं पीते हैं और फिर भी उनके होठों के आसपास कालापन बन जाता है। ऐसा आमतौर पर धूप के कारण हो जाता है और यहां तक कि ज्यादा देर तक धूप के संपर्क में रहने से कुछ लोगों को होंठ ही काले पड़ जाते हैं। होंठों के कालेपन को दूर करना काफी मुश्किल हो जाता है और जो उपाय होते हैं वे सिर्फ कुछ ही समय के लिए असर दिखाते हैं और उसके बाद फिर से होंठों में कालापन होने लगता है। ऐसे में किसी स्थायी उपाय का होना जरूरी है। लेकिन कुछ नेचुरल चीजें हैं, जो होंठ के कालेपन को दूर करने में काफी मदद कर सकते हैं। अगर आपको होंठों या उनके आसपास कालापन हो गया है, तो आप भी ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं -
अगर आपके होठ धूप या किसी अन्य कारण से काले पड़ गए हैं, तो कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल आपके काफी काम आ सकता है। होठों के जिद्दी से जिद्दी कालेपन को दूर करने के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल किया जा सकता है। होंठों के लिए कैस्टर ऑयल एक नेचुरल सनस्क्रीन की तरह काम करता है, जिससे होठ काले नहीं पड़ पाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अरंडी के तेल से होठों को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।
कैस्टर ऑयल की खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल करने से न सिर्फ होंठों का कालापन दूर होता है, बल्कि यह होंठो को नेचुरली गुलाबी बनाने में भी मदद करता है। अगर आप भी गुलाबी होंठ पाना चाहती हैं, तो कैस्टर ऑयल आपके काफी काम आ सकता है।
अरंडी का तेल एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है, क्योंकि इसमें हुमेक्टैंट के गुण पाए जाते हैं। यह होठों की नमी को सूखने से रोकता है, जिससे बाहर की हवा आपके होठों को सुखा नहीं पाती है। अरंडी के तेल का इस्तेमाल करने से उसके होठ लंबे समय तक नमी युक्त रहते हैं।
हालांकि, होंठों के लिए कैस्टर ऑयल काफी फायदेमंद माना गया है और इससे पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। वैसे तो कैस्टर ऑयल को सीधा एक बाम की तरह होठों पर लगाया जा सकता है। वहीं इसे शिया बटर के साथ मिलाकर बाम के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो रात के समय भी कैस्टर ऑयल को अपने लिप्स पर अप्लाई करके सो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: अगर आपको होठों से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या हो रही है जैसे एलर्जी आदि तो कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करने से पहले एक बार इस बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट से संपर्क कर लेना चाहिए।