Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

महीनों की कब्ज को चंद दिनों में तोड़ देगी ये देसी चाय, सुबह उठकर खाली पेट पीएं और 10 मिनट करें इंतजार

Tea to treat constipation: कब्ज से परेशान लोगों को बार-बार दवाएं खाने की आदत डालने की बजाय इस देसी चाय का सेवन करना चाहिएष जो 10 मिनट में आपके पेट को साफ कर सकती है।

महीनों की कब्ज को चंद दिनों में तोड़ देगी ये देसी चाय, सुबह उठकर खाली पेट पीएं और 10 मिनट करें इंतजार

Written by Mukesh Sharma |Updated : October 31, 2023 4:16 PM IST

Natural tea to drink empty stomach to get rid of constipation: आजकल हर कोई कब्ज से परेशान है और उससे छुटकारा पाने के लिए अलग-अलग प्रकार की दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह सच है कि ये दवाएं सिर्फ तब तक ही काम कर पाती हैं, जब तक आप इन्हें ले रहे हैं और जब इनका इस्तेमाल बंद कर दिया जाता है तो उसके कुछ समय बाद फिर से कब्ज होने लगती है। हालांकि, घरेलू उपायों की मदद से कब्ज से लंबे समय तक छुटकारा पाया जा सकता है और इसलिए इन्हें कब्ज का स्थायी इलाज भी कहा जाता है। ऐसे ही नेचुरल तरीके और घरेलू नुस्खे के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं एक खास चाय के बारे में जिसका खाली पेट सेवन करने के 10 मिनट बाद ही पेट साफ हो सकता है।

कब्ज के लिए मुलेठी की चाय

मुलेठी को कई बीमारियों का इलाज करने के लिए जाना जाता है और आज से आप इसमें कब्ज को भी शामिल कर लीजिए। मुलेठी की चाय में कई ऐसे खास तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और साथ ही कब्ज को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं। लगातार कई दिन तक अगर आप रोजाना इस चाय का सेवन करते हैं, तो चाय पीने के सिर्फ 10 मिनट बाद ही आपको प्रेशर बनना शुरू हो जाएगा।

बनाने का सही तरीका

मुलेठी की चाय बनाना बहुत ही आसान है, सबसे पहले मुलेठे की तीन से चार छोटे-छोटे टुकड़े लें। अब एक कप पानी को उबलने के लिए रख दें और उबलना शुरू होने के बाद उमें मुलेठी डाल लें। मुलेठी अच्छे से उबलने दें और उबलने के बाद उसे ठंडा होने दें और कप में डाल लें। अब थोड़ा सा शहद मिलाएं और चुस्कियों के साथ इसका सेवन करें।

Also Read

More News

पीने का सही समय

वैसे तो मुलेठी की चाय का सेवन आप रात को सोने से पहले भी कर सकते हैं, लेकिन ऐसा माना जाता है कि सुबह के समय खाली पेट इसका सेवन करने से यह कब्ज पर और ज्यादा अच्छे से काम करती है। अगर आप इसे खाली पेट पी नहीं पा रहे हैं, तो रात को सोने से ठीक पहले इसका सेवन करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डॉक्टर से सलाह जरूरी

कब्ज कई बार किसी अंदरूनी बीमारी के कारण भी हो सकती है और इसलिए कब्ज की समस्या अगर लंबे समय से है तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखा लेना चाहिए।