Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कैसे पता चलेगा बच्चों के पेट में कीडे़ हैं? जानिए सबसे शुरुआती 5 लक्षण और तुरंत असर करने वाली होममेड दवा

पेट में कीड़े पड़ना एक कॉमन समस्या है जो बच्चों ही नहीं बड़ों में भी पायी जाती है।ये कीड़े परजीवी हैं जो हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं और शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाते हैं।

कैसे पता चलेगा बच्चों के पेट में कीडे़ हैं? जानिए सबसे शुरुआती 5 लक्षण और तुरंत असर करने वाली होममेड दवा

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 10, 2023 7:05 PM IST

National Deworming Day 2023:छोटे बच्चे अ्क्सर पेट में दर्द की शिकायत करते हैं। कई बार दर्द और तकलीफ की यह समस्या मामूली होती है और कुछ दिनों में ठीक भी हो जाती है। वहीं, कई बार बच्चे कई-कई दिनों तक पेट में दर्द की शिकायत करते रहते हैं। धीरे-धीरे बच्चों के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आने लगता है और वे खाना-पीना भी पूरी तरह बंद कर देते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, यह एक गम्भीर स्थिति है और बच्चों के माता-पिता को इसे मामूली जानकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। दरअसल, इस तरह की समस्याएं पेट में कीड़े होने की समस्या का संकेत हो सकती हैं जो बच्चों में कुपोषण और कमजोरी का रिस्क बढ़ सकता है।

पेट के कीड़ों की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (National Deworming Day 2023) मनाया जाता है। नेशनल डिवॉर्मिंग डे के दिन देशभर के अस्पतालों, क्लिनिक्स और स्कूलों में भी अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और पेट के कीड़ों से बचाव और सुरक्षा के उपायों के बारे में चर्चा की जाती है।

पेट में कीड़े क्यों पड़ते हैं और इसके लक्षण क्या हैं? (Symptoms of worms in stomach)

Also Read

More News

पीडियाट्रिक और नियोनैटोलॉजी एक्सपर्ट, डॉ. सुरेश बिराजदार (Dr Suresh Birajdar, Consultant, Pediatrics & Neonatology, Motherhood Hospital, Kharghar) कहते हैं कि, पेट में कीड़े पड़ना एक कॉमन समस्या है जो बच्चों ही नहीं बड़ों में भी पायी जाती है।ये कीड़े परजीवी हैं जो हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं और शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाते हैं।

पेट में कीड़े की समस्या दूषित भोजन खाने या खाने-पीने की चीजों के साथ पेट में धूल-मिट्टी पहुंचने, खराब लाइफस्टाइल और साफ-सफाई की कमी के कारण होते हैं।

डॉ. बिराजदार कहते हैं कि शरीर में अलग-अलग तरह के कीड़े होते हैं जिनमें कृमि, केंचुए, पिनवॉर्म और हुकवॉर्म प्रमुख हैं। ये कीड़े हमारे शरीर के अंदर पलते हैं और अन्य कई प्रकार के इंफेक्शन्स का कारण बनते हैं। ये आंत की अंदरूनी दीवारों पर चिपक जाते हैं और अपनी संख्या तेजी से बढ़ाते हैं जिससे कई प्रकार की बीमारियां होने लगती हैं। इनका सही समय पर इलाज ना किया जाए तो इससे ये स्वास्थ्य समस्याएं और भी गम्भीर बन जाती हैं। इसीलिए, इनकी समय पर पहचान और इलाज आवश्यक है।

पेट में कीड़े होने पर इस तरह के लक्षण दिखायी दे सकते हैं-

  • भूख ना लगना (poor appetite)
  • अचानक से वजन घटना (unintentional weight loss)
  • रैशेज
  • पेट में दर्द ( stomach pain)
  • कॉन्स्टिपेशन (constipation)
  • डायरिया ( diarrhoea)
  • बार-बार पेशाब होना (frequent urination)
  • बहुत अधिक थकान ( fatigue)

पेट में कीड़े की समस्या से राहत दिलानेवाले टिप्स  (Home remedies for deworming or getting relief from stomach worms)

अजवाइन का यूं करें सेवन

कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन के बीजों का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है। इके लिए आधे से एक चम्मच अजवाइन के बीज लें और इसे समान मात्रा में गुड़ लेकर मिक्स करें। अब इन चीजों का सेवन करें और थोड़ा पानी पीएं।

इसी तरह काला नमकके साथ अजवाइन के दाने मिक्स करें और इस मिश्रण का आधा चम्मच लेकर पानी के साथ खाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

नीम की पत्तियों का यूं करें सेवन

जैसा कि नीम एंटी-बैक्टेरियल तत्वों से भरपूर औषधी है। पेट के कीड़ों से राहत पाने के लिए नीम की ताजी पत्तियों को पीस लें और इस पेस्ट में थोड़ा-सा शहद मिलाकर खाएं। इससे पेट के कीड़ों की समस्या कम हो सकती है।