सिर में खुजली या बदन पर दाने, इन 6 समस्याओं में इस्तेमाल करें कपूर

Camphor uses and benefits in hindi: कपूर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जिसकी वजह से आप कई समस्याओं में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Pallavi | Published : August 29, 2022 2:47 PM IST

कपूर का इस्तेमाल लंबे समय से घरों की हवा को शुद्ध करने के लिए किया जाता रहा है। पर आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि कपूर का इस्तेमाल हमारी दादी-नानी के कई घरेलू नुस्खों में किया जाता रहा है। दरअसल, इसके इस्तेमाल के पीछे इसके खास तत्व हैं जैसे कि इसमें लिनालूल (linalool), यूजेनॉल(eugenol), सेफ्रोल (safrole), सिनेओल (cineol), ß-मायरेसीन (ß-myrecene), नेरोलिडोल (nerolidol), कैम्फीन (camphene) और बोर्नियोल (borneol)। ये तमाम चीजें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी तरीके से काम करते हैं। तो, आइए हम आपको बताते हैं ऐसी 6 समस्याओं के बारे में जिनमें आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. गठिया के दर्द से राहत दिला सकता है कपूर-Camphor for arthritis pain

गठिया के कारण होने वाले दर्द और सूजन से राहत दिलाने में कपूर कारगर हो सकते हैं। दरअसल, कपूर का एंटीइंफ्लेमेटी गुण दर्द को खींच लेता है और नसों को शांत कर देता है। इससे दर्द महसूस नहीं होता है और आप राहत महसूस करते हैं। इसके लिए आप कपूर को दो तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। पहले तो कपूर को तेल में पका कर इस तेल को दर्द वाली जगह पर लगाएं। दूसरा आप इसका क्रीम भी लगा सकते हैं। इससे आपको ठंडक और राहत दोनों महसूस होगी।

2. सिर में खुजली होने पर लगाएं कपूर का तेल-Camphor for scalp fungal infection

सिर में खुजली होने का कारण स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ हो सकता है। ऐसे में कपूर काफी कारगर तरीके से काम कर सकता है। जी हां, कपूर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो कि डैंड्रफ का सफाया कर सकते हैं। साथ ही स्कैल्प इंफेक्शन को भी ठीक करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए बस कपूर को नारियल तेल में मिला कर अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं।

3. बदन पर दाने हो तो लगाएं कपूर-Camphor for body acne

क्या आपके पीठ पर और पूरे शरीर पर दाने हैं, तो आपको कपूर और लौंग का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। जी हां, दरअसल शरीर के दाने हार्मोनल और पसीना रुकने की वजह से हो सकते हैं। ऐसे में कपूर और लौंग से बना तेल एंटीबैक्टीरियल है जिसे लगाने से खुजली दूर हो जाती है और शरीर के दाग-धब्बे भी ठीक हो जाते हैं।

4. एक्ने में लगाएं कपूर-तुलसी का लेप-Camphor for acne

एक्ने अक्सर बहुत से लोगों को परेशान करती है। ऐसे में आप तुलसी को पीस कर इसमें कपूर मिला कर लगा सकते हैं। ये काफी कारगर है। ये एंटी बैक्टीरियल है जो कि एक्ने को दूर करता है। इसे लगाने से एक्ने कम होने लगते हैं और साथ ही ये धीमे-धीमे दाग को कम करने लगता है। इस तरह ये एक्ने कम करने में मददगार है।

5. पैरों में फंगल इंफेक्शन होने पर-Camphor for toenail fungus

कपूर में एंटीफंगल गुण होते हैं इसलिए पैरों में फंगल इंफेक्शन होने पर ये आपके काम आ सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस कपूर को पानी में मिला कर उबाल लें और इस पानी में अपना पैर रखें। साथ ही रात में सोने से पहले कपूर और लौंग का तेल लगाएं। ये पहले तो खुजली को शांत करेगा और फिर फंगल इंफेक्शन को कम करके इस समस्या से आपको राहत दिलाएगा।

6. कंजेशन और खांसी में लें कपूर का भाप-Camphor for congestion and coughing

कपूर डिकॉन्गेस्टेंट और कफ सप्रेसेंट के रूप में काम करता है। साथ ही ये ऊपरी सांस नली के इंफेक्शन को कम करता है और रात में होने वाली खांसी और सीने की जगड़न से राहत पाने में मदद करता है। इसके लिए आपको बस कपूर का भाप लेना है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी गर्म पानी डालें और इसमें कपूर मिलाएं। अब सिर को एक तौलिये से ढक कर भाप लें। इस तरह कपूर आपको इन तमाम समस्याओं से राहत पाने में मदद करेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source