पीले पड़े दांतों को मोती जैसे चमका देगा सरसों के तेल का ये आसान नुस्खा, जानें इसे बनाने का तरीका

Yellow teeth remedy: दांतों का पीलापन आपकी हंसी चुरा सकता है और कई बार आपको शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ सकता है। सरसों के इस तेल से बने घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से आपके दांत सफेद चमकने लगेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : February 8, 2023 1:41 PM IST

Home remedies for yellow teeth: हंसी किसी भी चेहरे की सुंदरता को बढ़ा देती है, लेकिन कुछ लोगों को मुस्कुराते समय भी 10 बार सोचना पड़ता है। कुछ चीजें हैं जो आपको मुस्कुराने से भी रोक सकती है और उनमें से एक चीज है दांतों का पीलापन। रोजाना फ्लॉसिंग और दोनों टाइट ब्रश करने के बाद भी कुछ लोगों के दांत पीले पड़ जाते हैं और इस कारण से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दांतों के पीलेपन के कारण कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी दांतों के पीलेपन से परेशान हैं, तो आज से ही आपकी परेशान खत्म। हम आपको घर पर ही सरसों के तेल के एक ऐसे खास नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जो मिनटों में आपके दांतों के पीलेपन को दूर करके उन्हें मोती जैसे सफेद चमका देगा। बस आपको सरसों के तेल का ये खास नुस्खा सही से बनाना आना चाहिए। चलिए जानते हैं दांतों का पीलापन दूर करने वाले नुस्खे के बारे में

दांतों का सफेद बनाने वाला नुस्खा (Teeth whitening home remedy)

अगर आप भी दांतों के पीलेपन से परेशान हैं, तो हम इस लेख में आपको सरसों के तेल से बने इस खास नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिससे आपके दांत सफेद मोती जैसे चमकने लगेंगे। सरसों के तेल में आपको दो चीजें और मिलानी हैं और ये चीजें भी आपके किचन में आसानी मिल जाती हैं। चलिए जानते हैे सरसों के तेल से बने इस नुस्खे में किन चीजों की सामग्री जरूरी है।

  • ½ चम्मच सरसों का तेल
  • ¼ चम्मच हल्दी
  • ¼ बेकिंग सोडा
  • 1 चुटकी नमक

ऐसे बनाएं दांतों का पीलापन दूर करने का नुस्खा (How to make yellow teeth white remedy)

इस नुस्खे को तैयार करना बहुत ही आसान है और आपको सबसे पहले एक छोटे बर्तन में एक चम्मच सरसों का तेल डालना है। इसे सिर्फ 10 सेकेंड के लिए बिलकुल धीमी आंच पर रखना है, कि इसका तापमान हल्का सा बढ़ जाए। इसके बाद इसे आंच से उतार लें और फिर इसमें हल्दी, बेकिंग सोडा और नमक मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर तैयार कर लें जिसके बाद यह इस्तेमाल के लिए तैयार है।

ऐसे करें इस्तेमाल (How to use remedy for white teeth)

इसका इस्तेमाल करना काफी सरल है। सबसे पहले अपने हाथों को अच्छे से धो लें और सादे पानी के साथ कुल्ला कर लें। अब इस तैयार किए गई इस पेस्ट को अपनी उंगली पर रखें और मंजन की तरह अपने दांतों पर अच्छे से इसकी परत बना दें। कम से कम इसे 2 मिनट के बाद उंगली से दांतों को सफाई करें। कम से कम हल्के दबाव के साथ उंगली से दांतों को 3 से 4 मिनट तक रगड़ें और फिर गुनगुने पानी के कुल्ला कर लें। आप तुरंत अपने दांतों में फर्क देख सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

इसका इस्तेमाल करते समय सुनिश्चित करें कि आप इस पेस्ट को निगल नहीं रहे हैं, क्योंकि यह आपके पेट को खराब कर सकती है। साथ ही एक हफ्ते में 2 से 3 बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें और अगर आपके दांत फिर भी पीले ही रहते हैं, तो डेंटिस्ट से बात करें। दांतों से जुड़ी कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनके कारण आपके दांतों में पीलेपन की समस्या हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source