Advertisement

मुंबई में वायरल इंफेक्शन के बाद बच्चों में बढ़ी सूखी खांसी, एक्सपर्ट्स से जानें 5 कारगर घरेलू उपचार

बच्चों में सूखी खांसी: मुंबई में वायरस इंफेक्शन के बाद बच्चों में सूखी खांसी की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में आप एक्सपर्ट्स के बताए इन घरेलू उपचारों की मदद ले सकते हैं।

Written By Pallavi
Published : September 3, 2022 2:05 PM IST

मुंबई में कोरोना वायरस के बाद अब वायरस इंफेक्शन के मामले सामने आ रहे हैं और बच्चे सबसे ज्यादा इससे प्रभावित हैं। खास कर कि स्कूल जाने वाले बच्चों में लगातार सूखी खांसी की शिकायत आ रही है। दरअसल, वायरल इंफेक्शन के बाद अक्सर लोगों को सूखी खांसी (dry cough after viral infection) की समस्या हो जाती है। होता ये है कि सर्दी के बाद की ये खांसी आमतौर पर सूखी होती है और 2 महीने तक रह सकती है। ये सांस नली में जलन होने के कारण होती है, जो अक्सर वायरल बीमारी के बाद अत्यधिक संवेदनशील हो जाते हैं। इससे सूखी खांसी होती है और इसे ठीक होने में अक्सर लंबा समय लगता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपचार आपके काम आ सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपचारों के बारे में जानने के लिए हमने Child Specialist Dr. Manisha, Udyaan Health Care, Lucknow से बात की।

बच्चों की सूखी खांसी के लिए घरेलू उपाय-Dry cough home remedies for child in hindi

1. नमक के गरारे-Saltwater gargles

डॉ. मनीषा कहती हैं कि सूखी खांसी को ठीक होने में लंबा समय लग सकता है, ऐसे में नमक के गरारे हमेशा काम करते हैं। ये बहुत आम घरेलू उपचार है। यह गले में खराश और खांसी के इलाज के लिए सबसे प्रभावी घरेलू उपचारों में से एक है। यह गले की सूजन और बार-बार आती खांसी को कम करता है। तो, बच्चे को दिन भर में कम से कम दो बार, सुबह उठने के बाद और रात में सोने से पहले नमक के गरारे जरूर करवाएं। इसके लिए एक कप गर्म पानी में आधा छोटा चम्मच नमक तब तक मिलाएं जब तक वह घुल न जाए। फिर इसे थोड़ा ठंडा होने दें और गरारे करवाएं।

Advertisement

2. अदरक पका कर दें-Ginger For Dry Cough

मनीषा कहती हैं कि ये एक पुराना नुस्खा है। मेडिकल साइंस में इसकी ज्यादा मान्यता तो नहीं है लेकिन आयुर्वेद में रहा है और इसलिए तो हमारे मम्मी-पापा भी हमारे साथ ये नुस्खा अपनाते रहे हैं। दरअसल, अदरक में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है। ये इम्यूनिटी बढ़ाने और श्वसन पथ में जमा बलगम को दूर करने में भी मदद करता है। अदरक सांस की नलियों की चिकनी मांसपेशियों को आराम देकर बार-बार होने वाली खांसी को दबा सकता है। तो, इसलिए देसी घी में ढेर सारा अदरक कूच कर पका लें और इसके अपने बच्चे को दिन में 3 से 4 दें। बच्चा राहत महसूस करेगा।

3. शहद का इस्तेमाल करें-Honey For Dry Cough

शायद आम लोगों को पता ना हो लेकिन शहद एक नेचुरल कफ सप्रेसेंट है जिसे साधारण गर्म पानी में लिया जा सकता है। साथ ही आप बच्चों को नींबू-शहद वाली चाय दे सकते हैं। दरअसल, शहद में मौजूद डेक्स्ट्रोमेथोर्फन (dextromethorphan) तत्व इसे किसी भी प्रकार की खांसी के लिए प्राकृतिक उपचार बनाता है जो बलगम और इंफेक्श को कम करता है और गले में सूजन से राहत देता है। इससे बार-बार आती सूखी खांसी कंट्रोल होने लगती है।

Advertisement

4. भाप दिलाएं-Steam

सूखी खांसी का एक कारगर उपाय भाप लेना भी है। भाप लेने से अक्सर खांसी से राहत मिलती है। होता ये है कि भाप लेते समय गर्म हवा, फेफड़ों और सांस नलियों क हवा में नमी जोड़ती है जो सूखी खांसी को कम करने में मदद करती है। ऐसे में आप ह्यूमिडिफायर का उपयोग कर सकते हैं या बस एक कटोरी गर्म पानी से भी बच्चे को भाप दिलवा सकते हैं। रात को सोने से पहले ये करना ज्यादा बेहतर होगा।

5. तुलसी-पुदीने का काढ़ा पिलाएं-Mint tulsi kadha

आप अपने बच्चे तो तुलसी और पुदीने का काढ़ा बना कर दे सकते हैं। ये दोनों ही सूखी खांसी को कम करने में मददगार है। पुदीने में मौजूद मेन्थॉल लगातार खांसी के कारण गले को शांत करने में मदद कर सकता है। जबकि तुलसी का एंटी वायरस गुण इंफेक्शन को कम करने में मददगार है। तो, बच्चों को तुलसी-पुदीने का काढ़ा बना कर पिलाएं।

About the Author

... Read More