... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 9, 2023 1:54 PM IST
सीने में जकड़न, गले के बलगम को निकालने में इन 2 चीजों का काढ़ा है बेस्ट, जानें खुद से तैयार करने का आसान तरीका
Kadha for Congestion : अक्सर जब आपको गले में खराश या फिर खांसी या फिर गला जाम जैसा महसूस होता है तो आपको बड़े-बूढ़े घर में ही काढ़ा बनाने की सलाह देते हैं। ये सलाह लगभग हर भारतीय घर में एक-दूसरे को दी जाती है। दरअसल मौसम में बदलाव के साथ अक्सर लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है और कुछ आम परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। फ्लू और फीवर इनमें से ही कुछ आम परेशानियां, जिसमें अक्सर घरेलू नुस्खों को अहमियत दी जाती है। अगर आपको भी कभी सीने में जकड़न या फिर गले में खराश जैसी परेशानी महसूस हुई होगी तो आपने मुलेठी के इस्तेमाल के बारे में जरूर सुना होगा। आइए आपको बताते है घर में तैयार होने वाले एक ऐसे काढ़े के बारे में, जिसके सेवन से न सिर्फ आपको सीने में जकड़न की परेशानी से राहत मिलेगी बल्कि आपको बंद नाक और गले में होने वाली तमाम परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।
मुलेठी और सौंफ जैसी देसी चीजों से बनने वाले इस काढ़े में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबायोटिक, एंटी-अस्थमाटिक गुण होते हैं, जो फ्लू, खांसी और सर्दी के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। वहीं सौंफ के इस्तेमालसे इस काढ़े को और तेजी से काम करने में मदद मिलती है।
मुलेठी सिर्फ सर्दी खांसी में फायदा नहीं पहुंचाती बल्कि ये गैस्ट्रिक और पेप्टिक अल्सर में भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। मुलेठी कब्ज से निजात दिलाने में लाभकारी है। इसमें मौजूद एंटीवायरल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण आपके पाचन तंत्र में मौजूद गुड बैक्टीरिया को भी बनाए रखने का काम करते हैं।
सौंफ के बीजों में मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट आपकी साइनस को साफ करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये आपकी साइनस में होने वाली सूजन को भी कम करने का काम करते हैं। अगर आप सौंफ के बीजों की चाय भी पीते हैं तो आपको ब्रोंकाइटिस, सीने में जकड़न और खांसी में आराम मिलता है।
1- मुलेठी की छड़
2- एक चम्मच सौंफ
3- 1चम्मच शहद
4-एक कप पानी
1- मुलेठी की छड़ और सौंफ के बीजों को एक कप पानी में अच्छी तरह से उबाल लें।
2- जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए तो उसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर गर्मागर्म पिएं।