खांसी और गले के दर्द को तुरंत सही करती है ​मुलेठी, जानें इसे चबाने के अन्य लाभ

मुलेठी, खांसी और गले में दर्द के लिए रामबाण नुस्खा है। मुलेठी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज खांसी और गले के दर्द पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने के साथ ही हमें कई अन्य संक्रमणों से भी बचाती है। शोध से पता चलता है कि मुलेठी का सेवन दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने और रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए भी जाना जाता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : July 30, 2020 1:21 PM IST

जब कभी भी मौसम बदलने या ठंड लगने की वजह से आपको सर्दी, खांसी, बुखार या गले में दर्द की शिकायत होती होगी तो आपकी मां ने आपको मुलेठी समेत अन्य औषधीयों गुणों से युक्त चीजों का काढ़ा जरूर पिलाया होगा। मुलेठी, खांसी और गले में दर्द के लिए रामबाण नुस्खा है। मुलेठी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज खांसी और गले के दर्द पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने के साथ ही हमें कई अन्य संक्रमणों से भी बचाती है। शोध से पता चलता है कि मुलेठी का सेवन दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने और रक्तचाप को नियंत्रित रखने के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि मुलेठी किस तरह खांसी और गले के दर्द से राहत दिलाती है। साथ ही हम मुलेठी के अन्य लाभ के बारे में भी जानेंगे।

सर्दी-खांसी में मुलेठी

क्योंकि मुलेठी एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से लैस होती है जो हमें कई मौसमी संक्रमणों और कीट पतंगों से बचाती है। मुलेठी चेस्ट ब्लॉकेज, थिन म्युक्स और सांस की कमी को दूर कर राहत प्रदान करता है। मुलेठी की एंटीइंफ्लामेट्री प्रॉपर्टीज बंद गले और खांसी से तुरंत राहत दिलाती है। आप मुलेठी की डंडी को साबुत चबा कर भी इसका रस पी सकते हैं और इसे चाय में चालकर भी लिया जा सकता है।

mulethi

सूखी खांसी होती है दूर

आजकल मानसून का मौसम है, गर्मी के बाद अचानक से होने वाली ठंड सूखी खांसी और गले में दर्द होना आम बात हो जाती है। सूखी खांसी बलगम नहीं निकलता है। सिर्फ खांसी के साथ गले में दर्द होता है। ऐसी स्थिति में 1 चम्मच शहद के साथ आधा चम्मच मुलेठी का चूर्ण लेना फायदेमंद होता है।

दांतों के लिए मुलेठी

मुलेठी दांतो को स्वस्थ और चमकदार बनाने में भी मदद करता है। ठंडी चाय के साथ मुलेठी डालकर इसका गरारा भी किया जा सकता है। मुलेठी की एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ दांतों के दर्द, पीलेपन और सड़न से राहत दिलाती है।

मुंह के छाले भी होते हैं दूर

मुलेठी मुंह के छालों से भी आराम दिलाती है। यदि आप अक्सर मुंह के छालों से परेशान रहते हैं, तो मुलेठी मूल के टुकड़े में शहद लगाकर चूसने से लाभ होता है। इसी दौरान आपकी खांसी और गले में दर्द भी समस्या भी दूर हो जाएगी।

Weight-Loss

वजन करें कम

मुलेठी एक पावरफुल जड़ी बूटी है, जो वजन कम करने में भी मदद करती है। इसके नियमित इस्तेमाल से आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। शरीर का बीएमआई इंडेक्स प्रभावित नहीं होता और बॉडी फैट कम हो जाता है। इसका सेवन करने से भूख कंट्रोल होने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल होता है। वजन कम करना चाहते हैं, तो आप आप मुलेठी की चाय पिएं। यह किसी भी आयुर्वेदिक या जनरल स्टोर पर मिल जाएगी। चाय बनाने के लिए पानी में चीनी, चाय पत्ती के साथ ही मुलेठी की सूखी जड़ डालकर उबालें। इसे कुछ महीनों तक लगातार पीकर देखें।