
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 14, 2025 9:06 AM IST
Health benefits of licorice root: स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं, जिनका इलाज करने के लिए आपको महंगी दवाओं की जरूरत नहीं होती है बल्कि आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से उनका इलाज कर सकते हैं। मुलेठी ऐसी ही एक जड़ी है, जिसका इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं का घरेलू इलाज करने के लिए किया जाता है। मुलेठी को अंग्रेजी में 'लीकोरिस' कहा जाता है। आयुर्वेद में इसे एक बेहद महत्वपूर्ण व बहुमूल्य जड़ी-बूटी माना गया है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करते हैं। और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। यह आयुर्वेद में एक संजीवनी के रूप में उपयोग की जाती है, क्योंकि यह न केवल खांसी, डाइजेशन और एसिडिटी जैसी समस्याओं के लिए संजीवनी साबित होती है, बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है। मुलेठी के अंदर कई चिकित्सीय गुण होते हैं, जो इसे एक प्राकृतिक उपचार बनाते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका लाभों के बारे में।
मुलेठी खांसी और गले की सूजन में राहत देने के लिए एक उत्कृष्ट उपाय है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले में जलन और खांसी को कम करने में मदद करते हैं। अगर आपको खांसी, सर्दी या गले में दर्द हो, तो मुलेठी का चाय या काढ़ा बनाकर पीने से तुरंत राहत मिलती है। इसका सेवन गले में सूजन को शांत करता है, सूखीखांसी रोकता है व संक्रमण से लड़ता है।
मुलेठी एक प्राकृतिक औषधि है जो खांसी, डाइजेशन और एसिडिटी की समस्याओं से राहत दिलाने के साथ-साथ त्वचा की देखभाल के लिए भी बेहतरीन है। इसका सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करता है और अपच, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करती है। मुलेठी का सेवन एसिडिटी को संतुलित करता है, जिससे पेट में जलन और सूजन की समस्या कम होती है। इसके अलावा, यह पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में भी मदद करती है, जिससे पाचन में सुधार होता है।
मुलेठी का पाउडर चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की जलन और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। मुलेठी का फेस पैक बनाने के लिए आप मुलेठी पाउडर को शहद या गुलाब जल के साथ मिला सकते हैं। यह न केवल त्वचा को पोषण देता है, बल्कि इसे निखारता भी है। मुलेठी त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ रक्त परिसंचरण को भी बेहतर बनाती है, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक चमक आ जाती है।
मुलेठी फैटी लिवर की समस्या से बचने में मदद कर सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करते हैं और उसकी कार्यप्रणाली को सुधारते हैं। मुलेठी का सेवन लिवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, जिससे फैटी लिवर जैसी समस्याओं से बचाव होता है। इसे नियमित रूप से लेने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और लिवर के ऊतकों को राहत मिलती है, जिससे वह सही तरीके से कार्य कर पाता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।