पूरे साल ट्रेंड में रहे कब्ज दूर करने के ये खास घरेलू नुस्खे, आप भी जरूर करें ट्राई

Constipation Remedies : पूरे साल कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए कुछ नुस्खे काफी ज्यादा ट्रेंड में रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 12, 2023 12:09 PM IST

Constipation Remedies : खानपान सही न होने की वजह से कब्ज की परेशानी होना काफी ज्यादा आम हो चुकी है। लेकिन इस परेशानी को दूर करने के लिए दवाओं का सहारा लेना सही नहीं होता है। अगर आप कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो बेहतर होगा कि दवाओं के बजाय सही डाइट का चुनाव करें। सही डाइट का चुनाव करने से कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। 2023 में (Year End 2023 ) कुछ ऐसे नुस्खे काफी ज्यादा ट्रेंड में रहे हैं, जो कब्ज की परेशानी को दूर करने में काफी हद तक प्रभावी साबित हो सकते हैं। आज हम आपको 2023 के पूरे साल में ट्रेंड हुए नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

पूरे साल में ट्रेंड में रहा गुनगुना पानी

कब्ज की परेशानी को दूर करने में गुनगुना पानी काफी ज्यादा कारगर साबित होता है। शायद आपको इस बात को जानकर हैरानी होगी कि पानी से कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है। यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। शरीर में पानी की मात्रा सही रहने से मल ढीला होता है, जिससे मल आसानी से बाहर निकल सकता है। इससे कब्ज को दूर करने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है।

प्रोबायोटिक्स फूड्स पूरे साल रहा ट्रेंड

इस साल कब्ज की परेशानी को दूर करने में प्रोबायोटिक्स फूड्स भी काफी ज्यादा ट्रेंड में रहा है। यह पेट की परेशानी को दूर करने से लेकर गट हेल्थ में सुधार करने में प्रभावी हो सकता है। बता दें कि फर्मेंट खाने-पीने की चीजों में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, जिससे कब्ज की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप अपने खानपान में डोसा, इडली, दही जैसी चीजों को खा सकते हैं। 

फाइबर रिच फूड्स

2023 में फाइबर रिच फूड्स भी काफी ट्रेंड में रहे हैं। फाइबर युक्त आहार के सेवन से पेट को जल्दी साफ करने में मदद मिलती है। फाइबर रिच फूड्स में ब्रोकली, ओट्स, चिया सीड्स, मसूर की दाल इत्यादि शामिल है। इस तरह के आहार से पेट को साफ करने में मदद मिलती है।

कब्ज दूर करने के लिए पानी में घी मिलाकर पिएं

साल 2023 में पानी में घी मिलाकर पीना भी काफी ज्यादा सर्च में रहा है।  यह एक ऐसा नुस्खा है, जो कब्ज को दूर करने में काफी प्रभावी हो सकता है। बता दें कि घी में नेचुरल लु्ब्रिकेंट होता है, जिसमें ब्यूरेटिक एसिड पाया जाता है। इससे पाचन की परेशानी को दूर किया जा सकता है। यह मल को सॉफ्ट कर सकता है, जिससे बाउल मूवमेंट बेहतर होता है। इससे पेट की गंदगी को साफ  हो सकती है। 

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए पूरे साल ट्रेंड में रहे इन नुस्खों को आप भी आजमा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा गंभीर हो रही है, तो ऐसी स्थिति में आप अपने एक्सपर्ट को सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source