Mosquito Bites And Fragrances: चेहरे और गर्दन पर काट रहे हैं मच्छर, इसकी वजह हो सकते हैं आपके ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और परफ्यूम, यहां पढ़ें कैसे

कई तरह की गंध और खूश्बूएं मच्छरों को आकर्षित करते हैं और यही वजह है कि लोग जब इनमें से किसी तरह की खास खूश्बू वाली परफ्यूम लगाते हैं तो मच्छर उनके आसपास अधिक आते हैं और उन्हें काट लेते हैं। (Mosquito Bites and Fragrances )

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 30, 2021 7:23 PM IST

Mosquito Bites and Fragrances: बरसात का मौसम आ चुका है और लोगों को मच्छरों से बचने की चिंता सताने लगती है। शाम होते ही लोगों के आसपास मच्छर भिनभिनाने लगते हैं और ये मच्छर लोगों को काट भी लेते हैं। लेकिन, शायद आपने भी ध्यान दिया हो कि कुछ लोगों को मच्छर अधिक काटते हैं। इसकी कई वजहें हो सकती हैं। जैसे, कई तरह की गंध और खूश्बूएं मच्छरों को आकर्षित करते हैं और यही वजह है कि लोग जब इनमें से किसी तरह की खास खूश्बू वाली परफ्यूम लगाते हैं तो मच्छर उनके आसपास अधिक आते हैं और उन्हें काट लेते हैं। (Mosquito Bites and Fragrances in Hindi)

क्या मच्छरों को भी पसंद और नापसंद होती हैं गंध?

फूलों की खूश्बू वाले परफ्यूम

जी हां, इस बात पर लम्बे समय से बहस चल रही है और शोधकर्ता इन दिशा में रिसर्च भी कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि करने के लिए कोई वैज्ञानिक तथ्य अभी उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन, लोगों का अनुभव है कि मीठी खूश्बू या फूलों जैसी महक वाले फरफ्यूम्स मच्छरों को आकर्षित करते हैं और इसे लगाने वाले व्यक्ति को मच्छरों के काटने की संभावना भी बढ़ जाती है।

perfume

मच्छरों को भगाने के लिए घर में रखें ये सुगंधित चीज़ें

मच्छरों के काटने के बाद त्वचा पर होनेवाली समस्याएं और मलेरिया डेंगू जैसी गम्भीर मौसमी बीमारियों से बचाव का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है मच्छरों को अपने आसपास पनपने से रोकना। इसी तरह सुबह-शाम घर में आनेवाले मच्छरों को रोकने के लिए भी उपाय करना ज़रूरी है। मच्छरों को कुछ खास तरह की गंध से नफरत है और उन्हीं की मदद से आप मच्छरों से बच सकते हैं। (fragrances which will keep mosquitoes away!) कुछ ऐसी ही खूश्बूओं के बारे में पढ़ें यहां-

  1. लहसुन: परेशानी और चिंता बढानेवाले मच्छरों को लहसुन की गंध से नफरत होती है । रोज़ाना लहसुन का सेवन करें और इन्हें खिड़की के पास भी रखें-
  2. तुलसी: घर-घर में पाया जानेवाला तुलसी का पौधा मच्छरों को दूर रखने का काम करता है। तुलसी की पत्तियों से निकाले गए तेल को स्प्रे करने से मच्छर घर से दूर रहते हैं।
  3. पेपरमिंट:  हरे पुदीने की पत्तियां मच्छरों को भगाने का काम करती हैं। परदों और खिड़कियों के पास पेपरमिंट ऑइल की बोतल रखें या इनका स्प्रे करें, मच्छरों की समस्या कम होती है।
  4. नीम: आयुर्वेदिक औषधि के तौर पर कई समस्याओं से राहत पाने के लिए नीम की पत्तियां, नीम का तेल और नीम के फूलों का इस्तेमाल होता है। इस मॉनसून आपके घर को मच्छरों से सुरक्षित रखने के लिए नीम के तेल में डूबी रूई को खिड़की के पास रखें। इसी तरह घर से बाहर निकलने से पहले अपनी त्वचा पर लगाएं। इससे, मच्छर काटेंगे नहीं।

Marigold Flower

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source