कचरे में फेंक दी जाने वाली ये पत्तियां और उनका पाउडर पिघला देगा पेट की सारी चर्बी, बस दिन में 1 बार पीएं इस तरह

शरीर का वजन कम करने के लिए सुबह ऐसी चीजों का सेवन करना लाभकारी है जिनसे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता हो।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 24, 2024 8:38 PM IST

Moringa powder for weight loss: वेट लॉस हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए सबसे पहला नियम है। क्योंकि मोटापा हाई कोलेस्ट्रॉल (High cholesterol level) से लेकर हाई ब्लड शुगर लेवल (high blood sugar level) जैसी परेशानियों को बढ़ाने का काम करता है। इसीलिए, किसी भी बीमारी को कंट्रोल करने से पहले डॉक्टर अपना वजन कम करने की सलाह देते ही हैं। डायबिटीज कंट्रोल हो या पीसीओएस के लक्षणों (symptoms of PCOS) को कंट्रोल करने की कोशिश, हर काम के लिए हेल्दी वेट मेंटेन करना जरूरी है।

शरीर का वजन कम करने के लिए सुबह ऐसी चीजों का सेवन करना लाभकारी है जिनसे शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता हो। ऐसी ही एक नेचुरल चीज है मोरिंगा की पत्तियों का पाउडर (Moringa powder)) जो वेट लॉस के लिहाज से मददगार साबित हो सकता है। आइए जाने वेट लॉस के लिए मोरिंगा के सेवन के तरीका (how to consume moringa for weight loss)  और इसके अन्य फायदे

मोटापा काम करने के लिए मोरिंगा का सेवन करने का तरीका (Ways to consume moringa for weight loss)

बेली फैट और ओवरऑल वेट लॉस के लिए मोरिंगा या सहजन की पत्तियों (Sahjan ke patte) का सेवन फायदेमंद माना जाता है। वेट लॉस के लिए मोरिंगा की पत्तियों या उसके पाउडर का सेवन किया जा सकता है। इस तरह ड्रिंक तैयार करें-

  • एक गिलास पानी लें और उसे उबलने के लिए रखें।
  • फिर पानी में मुट्ठीभर मोरिंगा की पत्तियां या 2 चम्मच मोरिंगा पाउडर मिलाएं।
  • 6-8 मिनट तक इस मिश्रण को पकने दें फिर, इसे छानकर पीएं।

मोरिंगा के सेवन के फायदे (Health benefits of consuming moringa leave )

  • मोरिंगा की पत्तियां और फूल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। यह शरीर को फ्री-रैडिकल डैमेज से सुरक्षा देता है।
  • बॉडी में जमा टॉक्सिंस को साफ करने में मदद करता है मोरिंगा। इसका सेवन करने से बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन भी होता है।
  • बेली फैट कम करने के लिए मोरिंगा पाउडर का सेवन फायदेमंद होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source