Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
मानसून आते ही बेशक गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन मानसून स्किन से संबंधित कई समस्याओं (Monsoon skin allergies) को भी बढ़ाता है। स्किन एलर्जी, इचिंग, रैशेज आदि से लोग अक्सर इस मौसम में परेशान रहते हैं। ऐसे में मानसून में होने वाली स्किन से संबंधित समस्याओं और एलर्जी (Monsoon skin allergies) से बचना चाहते हैं, तो अभी से ही इनके बारे में इलाज, रोकथाम के उपाय जान लेना जरूरी है। मॉनसून में होने वाली स्किन से संबंधित समस्याओं को आप कुछ होममेड टिप्स को आजमाकर भी दूर कर सकते हैं।
एलोवेरा का एक पत्ता लेकर इसे बीच से काट लें। अब इसके जेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और सूखने दें। एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल प्रोपर्टीज होती है जो त्वचा को राहत देती हैं और खुजली को कम करती है।
हेल्दी त्वचा पाना है, तो इन चीजों को भूलकर भी ना खाएं
एलर्जी का उपचार करने के लिए सेब का सिरका लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें एंटी-बायोटिक और एंटी हिस्टामिन गुण होते हैं जो एलर्जिक रिएक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिला लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस और शहद मिला लें, इसका दिन में तीन बार सेवन करें।
एक कप बेकिंग सोडा लेकर इसे एक बाल्टी हल्के गुनगुने पानी में मिला लें। इस पानी में प्रभावित हिस्से को 30 मिनट के लिए भिगो कर रखें। इसके अलावा बेकिंग सोडा का पानी के साथ पेस्ट बनाकर भी आप इसे प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं।
नींबू में एंटी सेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कि मौनसून में होने वाली एलर्जी के कारण इचिंग की प्रॉब्लम से राहत दिलाते हैं। थोड़ा नींबू का रस लेकर इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपको स्किन प्रॉब्लम से तुंरत राहत मिलेगी।