Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह खाली पेट पिएं जीरे के साथ इस 1 मसाले का पानी, पेट में गैस से लेकर सूजन की परेशानी होगी कम

Mix this spice in cumin water  : पेट में गैस की परेशानी को कम करने के लिए जीरा का पानी फायदेमंद हो सकता है। इसके फायदों को बढ़ाने के लिए इसमें आप एक खास मसाला एड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस मसाले के बारे में-

सुबह खाली पेट पिएं जीरे के साथ इस 1 मसाले का पानी, पेट में गैस से लेकर सूजन की परेशानी होगी कम

Written by Kishori Mishra |Published : May 4, 2024 9:06 AM IST

Mix this spice in cumin water  : क्या आपको अक्सर पेट में दर्द रहता है? क्या आप हमेशा गैस की परेशानी से जूझते हैं? क्या आपको वजन काफी ज्यादा है? अगर हां, तो इन सभी समस्याओं के लिए आपके लिए जीरा पानी बेस्ट हो सकता है। जी हां, जीरे का पानी आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के साथ-साथ आपके पेट में बिना वजह बनने वाली गैस से छुटकारा दिला सकता है। इसके साथ-साथ अगर आप जीरा पानी के फायदों को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें कुछ अजवाइन को मिक्स कर लें। जीरा और अजवाइन का पानी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है। इस ड्रिंक को बनाना काफी आसान है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने (Jeera aur Ajwain ka pani pine ke fayde) के क्या फायदे हैं?

जीरा और अजवाइन का पानी पीने के फायदे (Jeera and Ajwain Water benefits)

पेट में गैस को करे कम

अगर आपके पेट में काफी ज्यादा गैस बनती हैं, तो इस स्थिति में जीरा और अजवाइन का पानी आपके लिए बेस्ट हो सकता है। दरअसल, अजवाइन और जीरे में मौजूद गुण आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त कर सकता है। इससे पाचन में सुधार और सूजन की परेशानीको कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह गैस को भी कम कर सकता है।

मेटाबॉलिज्म करता है बूस्ट

जीरा और अजवाइन का पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पाचन में सुधार करके आपके चयापचय दर को बढ़ावा दे सकता है। अगर आप अपने मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन जरूर करें।

Also Read

More News

कोलेस्ट्रॉल करता है कंट्रोल

सुबह-सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पीने से आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। साथ ही यह गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ावा देने में असरदार साबित हो सकता है। अगर आप गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाना चाहते हैं, तो जीरा और अजवाइन के पानी का सेवन करें।

शरीर की गंदगी करे कम

जीरा और अजवाइन का पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकता है। इसकी मदद से शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को पेशाब के जरिए बाहर किया जा सकता है। अगर आप अपने बॉडी को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो जीरा और अजवाइन का पानी जरूर पिएं।

कैसे तैयार करें जीरा और अजवाइन का पानी?

आवश्यक सामग्री 

  • जीरा -  1 टीस्पून
  • अजवाइन - 1 टीस्पून
  • पानी - 2 गिलास

विधि

सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं। अब इसमें इसमें जीरा और मेथी डालकर करीब 10 मिनट के लिए अच्छे से उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर पिएं। सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से पेट में बनने वाली गैस को कम किया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।