सर्दियों में गर्म दूध में मिलाकर पिएं ये खास बीज, नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल अपने आप निकल जाएगा बाहर

Bad Cholesterol Remedy: नसों में जम रहे गंदे कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने के लिए आप गर्म दूध में ये खास बीज मिलाकर पी सकते हैं। आइए, जानते हैं विस्तार से।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 26, 2023 3:08 PM IST

Seeds To Reduce Bad Cholesterol: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल लोग कई गंभीर बीमारियों से घिरे हुए हैं। इन्हीं में से एक हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी है। दरअसल, शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं - गुड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) और बैड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल)। गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होता है। वहीं, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह धमनियों में जमने लगता है और ब्लॉकेज के कारण बन सकता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक को कोरोनरी हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। हालांकि, दवाइयों और सही खानपान की मदद से हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको ऐसा ही एक आसान घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में बेहद कारगर साबित हो सकता है। तो चलिए, जानते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे फायदेमंद है दूध और चिया सीड्स?

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आप एक गिलास गर्म दूध में चिया सीड्स मिलाकर पी सकते हैं। जी हां, चिया सीड्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो  धमनियों में चिपके गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। दूध और चिया सीड्स का सेवन करने से ट्राईग्लिसराइड लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, ये शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

दूध और चिया सीड्स का सेवन कैसे करें?

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एक गिलास गर्म दूध लें। इसमें चिया सीड्स मिलाएं और कुछ देर भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं। दूध और चिया सीड्स का सेवन आप सुबह खाली पेट या रात के समय कर सकते हैं। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल तो कम होगा ही, साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आप दूध में चिया सीड्स मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या अधिक बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.