Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Mustard Oil And Camphor Benefits: सरसों का तेल सेहत के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। लेकिन क्या आप सरसों के तेल में कपूर मिलाकर के फायदों के बारे में जानते हैं? जी हां, इन दोनों का मिश्रण सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सरसों जे तेल में फैटी एसिड, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। जबकि, कपूर एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से शरीर से लेकर त्वचा और बालों को भी काफी फायदा पहुंचता है। यह मिश्रण शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में बेहद प्रभावी माना जाता है। तो आइए, जानते हैं सरसों के तेल और कपूर के मिश्रण से होने वाले फायदों के बारे में।
सरसों के तेल और कपूर का मिश्रण जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर सरसों के तेल में कपूर को मिलाकर मालिश की जाए, तो इससे गठिया के कारण होने वाले दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप सरसों के तेल में कपूर डालकर तब तक गर्म करें, जब तक कपूर तेल में घुल न जाए। फिर इसे थोड़ा ठंडा कर लें और इसके बाद इससे जोड़ों की मालिश करें।
सरसों के तेल में कपूर मिलाकर शरीर की मालिश करने से सर्दी-जुकाम की समस्या से राहत मिल सकती है। यह बंद नाक और छाती के कंजेशन को खोलने में भी फायदेमंद होता है। अगर आपको जुकाम ने परेशान कर रखा है, तो आप सरसों के तेल में कपूर डालकर गर्म कर लें। अब इसे अपनी छाती और पीठ पर लगाएं। ऐसा करने से आपको जल्द राहत मिलेगी।
अगर आप अक्सर कमर और पीठ दर्द से परेशान रहते हैं, तो सरसों के तेल और कपूर मिलाकर मालिश कर सकते हैं। इन दोनों ही चीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, कमर और पीठ के दर्द और सूजन से राहत दिला सकते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर की ऐंठन को दूर करने में भी मदद मिल सकती है।
सरसों के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर ढंग से होता है। अगर आप इस मिश्रण से अपने शरीर की मालिश करेंगे, तो दिल तक ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होगा। इससे दिल को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद मिलती है। साथ ही, मांसपेशियों के दर्द और सूजन से भी राहत मिल सकती है।
सरसों के तेल और कपूर का मिश्रण आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना सोने से पहले सरसों के तेल में कपूर मिलाकर पैर के तलवों की मालिश करेंगे, तो इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी। इससे आंखों की कमजोरी और आंखों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।