
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 30, 2024 5:24 PM IST
Control Blood Sugar Levels at Home : हाई ब्लड शुगर, जिसे हाइपरग्लाइसेमिया के रूप में भी जाना जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें ब्लड शुगर लेवस काफी ज्यादा बढ़ जाता है। आमतौर पर इस तरह की स्थिति डायबिटीज के मरीजों को होती है। दरअसल, जब हमारा शरीर पर्याप्त रूप से इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है या इंसुलिन पर ठीक से प्रतिक्रिया नहीं पाती है, जो शरीर में शुगर लेवल काफी ज्यादा हाई हो जाता है। शुगर को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर्स अपने डाइट पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। हमें अक्सर ऐसे डाइट को लेने की सलाह दी जाती है, जिससे शुगर को कम किया जा सके। वहीं, कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है। अक्सर हम सोने से पहले 1 दूध पीते हैं। अगर आप इसमें चुटकीभर दालचीनी को मिक्स करके पीते हैं, तो इससे काफी हद तक ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं दालचीनी किस तरह ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है?
भारतीय किचन में दालचीनी का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। इसके प्रयोग से आप ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अकेले इसके सेवन मात्र से ब्लड शुगर को कंट्रोल नहीं किया जा सकता है।
जर्नल ऑफ इंटरकल्चरल एथनोफार्माकोलॉजी में 2016 में 25 लोगों पर हुए अध्ययनों में देखा गया है कि दालचीनी अनियंत्रित डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकती है। इस अध्ययन में शामिल लोगों को 12 सप्ताह तक 1 ग्राम दालचीनी का सेवन कराया गया, जिसमें देखा गया का कि उनका फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल करीब 17 प्रतिशत कम हुआ।
हाई ब्लड शुगर की स्थिति में दालचीनी का सेवन करना काफी हेल्दी हो सकता है। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। हालांकि, सोने से पहले 1 गिलास दूध में आप चुटकीभर दालचीनी को मिक्स करके पी सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप सुबह के समय दालचीनी का सेवन कर रहे हैं, तो इसे गुनगुने पानी के साथ लें। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होगा। साथ ही यह वेट लॉस में भी सहायक साबित हो सकता है।
Also read : डायबिटीज के मरीज सुबह उठते ही खा लें ये एक चीज, शाम तक नीचे आ जाएगा ब्लड शुगर