
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 14, 2023 12:39 PM IST
Constipation Home Remedy: कब्ज आज के समय की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। यह बीमारी आजकल इतनी आम हो गई है कि अब लोगों ने इसे गंभीरता से लेना ही छोड़ दिया है। कब्ज की बीमारी सुनने में भले ही छोटी सी लगती हो, लेकिन इससे पीड़ित व्यक्ति को ही इसकी असली परेशानी के बारे में पता होता है। गलत खानपान, खराब जीवनशैली, कम पानी पीना और तनाव कब्ज के कुछ मुख्य कारण हैं। कब्ज होने पर मल सख्त हो जाता है, जिसकी वजह से पेट ठीक तरह से साफ नहीं हो पाता है। इसकी वजह से पेट हमेशा भरा-भरा और फूला हुआ लगता है। कई लोगों को कब्ज की वजह से पेट दर्द, गैस, मितली और खट्टी डकार जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर लंबे समय तक कब्ज की समस्या बनी रहे, तो यह बवासीर जैसी गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। इस समस्यात से बचने के लिए लोग कई तरह की दवाओं का सहारा लेते हैं। इन दवाओं से समस्यार उस समय तो ठीक हो जाती है, लेकिन कुछ ही समय बाद फिर से परेशान करने लगती है। अगर आप भी कब्जं की समस्याउ से परेशान हैं, तो आज हम आपके लिए एक ऐसा जबरदस्त घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर आपकी समस्याआ जड़ से दूर हो जाएगी। तो आइए, जानते हैं कब्ज दूर करने वाला ये घरेलू नुस्खा क्या है और कैसे काम करता है?
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आपको रोटी बनाने से पहले बस आटे में एक चीज मिलानी है। इस चीज का नाम है ओट्स। जी हां, इसके लिए आपको ओट्स को पीसकर पाउडर बना लेना है। फिर जब आप रोटी बनाने के लिए आटा गूंथें, तो गेंहू के आटे में इस ओट्स के पाउडर को मिला लें। फिर इससे रोटियां बनाएं। आटे में ओट्स का पाउडर मिक्स करके खाने से कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं, यह हाई कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
ओट्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-बी, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा, इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह मल को मुलायम बनाता है, जिससे पेट आसानी से साफ हो जाता है। ओट्स में भरपूर मात्रा में बीटा ग्लूकॉन मौजूद होता है, जो आंतों को साफ करने का काम करता है। इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
आटे में ओट्स मिलाकर खाने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। दरअसल, ओट्स में प्रोटीन और फाइबर मौजूद होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद ओमेगा-3 एसिड भी दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। नियमित रूप से ओट्स की रोटी का सेवन करने से दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
ओट्स की रोटी खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे आप ओवरईटिंग करने से बच जाते हैं, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
ओट्स में विटामिंस, मिनरल्स और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ओट्स की रोटी खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। इसे खाकर आप पूरे दिन एनर्जेटिक रह सकते हैं।
कब्ज दूर करने के लिए आप रोटी बनाने से पहले आटे में ओट्स मिलाकर खाएंगे, तो इससे आपको जल्द ही लाभ मिल सकता है। हालांकि, अगर आपकी परेशानी अधिक बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.