जीरा पानी के साथ इस 1 बीज को मिक्स करके पीने से कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल, इस समय सेवन करने से होगा सबसे ज्यादा फायदा

Cumin Seeds Water for Bad Cholesterol :  शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए जीरा का पानी पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ आप एक खास तरह के बीज को मिक्स करके पी सकते हैं। इससे इसका फायदा डबल हो जाएगा। आइए जानते हैं इस बीज के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : April 15, 2024 2:07 PM IST

Cumin Seeds Water for Bad Cholesterol : कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है, जो शरीर के कई आवश्यक कार्यों को करने में मदद करती है। लेकिन अगर इसका स्तर ब्लड में अधिक हो जाए, तो इससे शरीर को नुकसान भी हो सकता है।  कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा होने पर यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का कारण बनती है। ऐसे में ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना बहुत ही जरूरी होता है। हमारे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लिपोप्रोटीनके रूप में होता है: कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल), जिसे कभी-कभी "खराब" कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की अधिकता काफी घातक मानी जाती है।

ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप जीरा का पानी पी ( Jeera water with chia seeds ) सकते हैं। इसके साथ चिया सीड्स को मिक्स करके लेने से इसके फायदे दोगुने बढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में जीरा और चिया सीड्स का पानी कैसे है फायदेमंद?

खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करे जीरा और चिया सीड्स का पानी

जीरा और चिया सीड्स का पानी पीने से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कमहो सकता है। दरअसल, इन दोनों के मिश्रण में हाई फाइबर और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटा सकते हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा और चिया सीड्स को रातभर पानी में छोड़ दें। सुबह इस पानी को अच्छे से मिक्स करके इसमें थोड़ा सा शहद और नींबू डालकर पिएं। इससे कोलेस्ट्रॉल काफी हद तक कंट्रोल हो सकता है।

जीरा कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे है फायदेमंद?

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए जीरा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, जीरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन, घुलनशील फाइबर आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम कर सकती है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर, ट्राइग्लिसराइड के स्तर को भी कम कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से जीरा या फिर जीरा से बने ड्रिंक का सेवन करते हैं, तो इससे हार्ट को सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही एनीमिया की परेशानी भी कम होती है।

कोलेस्ट्रॉल में चिया सीड्स कैसे है फायदेमंद

ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने के लिए चिया सीड्स काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें घुलनशील फाइबर की अधिकता होती है, जो पाचन तंत्र के स्तर को बेहतर करती है। इसकी मदद से बैड कोलेस्ट्रॉल का अवशो।ण कम होता है, जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम किया जा सकता है।

कब करें जीरा और चिया सीड्स से बने पानी का सेवन?

जीरा और चिया सीड्स से बने पानी का सेवन करना आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहतर हो सकता है। इसे आप किसी भी समय पी सकते हैं। हालांकि, सुबह खाली पेट इसका सेवन करना काफी हेल्दी हो सकता है। इसका सेवन करने के करीब 30 मिनट से 1 घंटे तक कुछ भी न खाएं। इससे बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source