Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Guava leaves and cloves for cough: बदलते मौसम के साथ बहुत से लोगों को अक्सर खांसी की परेशानी शुरू हो जाती है। वहीं कुछ लोग इस समस्या के काफी लंबे समय से परेशान चल रहे होते हैं। यदि आप भी खांसी की समस्या से लगातार परेशान हैं और इसका कोई परमानेंट इलाज खोज रहे हैं तो ये लेख आपके काफी काम आ सकता है। जी हां इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे अमरूद के पत्तों और लौंग का इस्तेमाल कर आप अपनी पुरानी से पुरानी खांसी को पूरी तरह से ठीक कर सकते हैं। दरअसल अमरूद के पत्तों में कई पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन-ए और विटामिन-सी पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो इसे खांसी ठीक करने में कारगर बनाते हैं। इसके साथ ही लौंग में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो इसे खांसी को ठीक करने में काफी कारगर बनाते हैं। यदि हम इन दोनों का प्रयोग एक साथ काढ़े के तौर पर करते हैं तो ये खांसी के लिए एक रामबाण उपाय साबित होता है।
यदि आप अपनी खांसी का परमानेंट इलाज चाहते हैं तो आप अमरूद के पत्तों और लौंग को एक साथ पानी में उबालकर इनका काढ़ा तैयार कर लें। अब इस काढ़े को हल्का गर्म सिप करके पीएं। इस काढ़े में आप 1 चम्मच शहद या गुड़ मिलाकर भी पी सकते हैं।
यदि आप लगातार बन रहे बलगम और खांसी से परेशान हैं और इससे जल्दी से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अमरूद के पत्तों और लौंग का चूर्ण इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप 8-10 अमरूद के पत्ते लेकर उन्हें सुखाकर पीस लें अब इन चूर्ण में 2-4 लौंग को पीसकर मिला लें। इसे आप थोड़ा सा गुड़ मिलाकर हल्के गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।
खांसी से छुटकारे के लिए आप अमरूद के पत्तों की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। दरअसल अमरूद के पत्तों में आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो हमारी इम्यूनिटी को दुरुस्त करता है। यदि आप 1 कप पानी में 4-5 अमरूद के पत्ते और 2-3 लौंग डालकर उबालते हैं, तो इस तरह बनी चाय आपकी खांसी की समस्या को जड़ से खत्म कर सकती है।
Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी केवल आपकी सामान्य समझ के लिए है इसका उद्देश्य आपको कोई मेडिकल परामर्श देना नहीं है। यदि आप किसी समस्या से परेशान हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के किसी नुस्खे को प्रयोग न करें।