शहद में मिलाकर इस छोटी सी चीज का करें सेवन, सर्दी-जुकाम से लेकर सिरदर्द की परेशानी रहेगी दूर

Honey for Winter :  सर्दियों में शहद के साथ किचन में रखी इस छोटी सी चीज का सेवन करने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 5, 2023 8:40 AM IST

Honey for Winter : सर्दियों में शहद का सेवन करना काफी हेल्दी माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण गुण होते हैं, जो सर्दियों के दिनों में होने वाली खांसी, जुकाम, गले में खराश, सिरदर्द इत्यादि को दूर करने में मददगार हो सकता है। प्राचीन काल से इसका प्रयोग किया जा रहा है। शहद के साथ अगर किचन में रखी छोटी-छोटी सी काली मिर्च को लिया जाए, तो इसके फायदों को दोगुना किया जा सकता है। जी हां, शहद और काली मिर्च का मिश्रण काफी ज्यादा असरदार नुस्खा हो सकता है। इससे कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं शहद और काली मिर्च का सेवन करने से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ क्या हैं?

सिरदर्द से दिलाए राहत

कुछ रिपोर्ट में इस बात को साबित किया जा चुका है कि शहद में एंटीऑक्सिडेंट, रोगाणुरोधी और सूजन-रोधी गुण होते हैं। वहीं, काली मिर्च एंटीडिप्रेसेंट के रूप में भी काम करती है। इन दोनों के मिश्रण का सेवन करने से डिप्रेशन के कारण होने वाली सिरदर्द की परेशानी को कम किया जा सकता है। 

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत 

काली मिर्च प्रकृति रूप से गैस्ट्रो की परेशानी को दूर करने का गुण होता है। यह पाचन तंत्र के कार्यों को बढ़ावा देती है। अगर आप सर्दियों में पाचन से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो काली मिर्च और शहद का मिश्रण खाएं। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह शरीर की ऊर्जा को बढ़ावा दे सकता है।

घाव भरने में करता है मदद

शहद में घाव भरने के बेहतरीन गुण होते हैं। यह टिश्यूज की मरम्मत करने वाले साइटोकिन्स के स्त्राव को ठीक करता है। साथ ही बाहरी घाव को तेजी से भरने में मदद कर सकता है। शहद और काली मिर्च का मिश्रण के सेवन से आपको काफी हद तक लाभ मिल सकता है।

सर्दी खांसी की परेशानी

सर्दी खांसी की परेशानी को कम करने के लिए शहद और काली मिर्च के मिश्रण का सेवन करें। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो गले में सूजन, खराश और कफ जमने की परेशानी को कम कर सकता है। 

एंटी-बैक्टीरियल गुणों का भंडार

शहद जीवाणुरोधी गुण होते हैं। यह बैक्टीरिया के कारण होने वाली परेशानियों को कम कर सकता है। अगर आप किसी तरह की बैक्टीरिया से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो शहद और काली मिर्च का सेवन करें। इससे काफी हद तक आराम मिल सकता है। 

शहद और काली मिर्च का मिश्रण आपकी परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.