Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Constipation Immediate Relief Remedy: आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है। इसका मुख्य कारण है हमारा गलत खानपान और खराब जीवनशैली। अधिक मात्रा में जंक फूड का सेवन करने, आहार में फाइबर की कमी, पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने, एक्सरसाइज न करने और नींद न पूरी होने की वजह से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कब्ज होने पर व्यक्ति को मल त्याग में काफी परेशानी होती है। सुबह ठीक ढंग से पेट साफ न होने के चलते न सिर्फ दिनभर मूड खराब रहता है, बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के चूर्ण और दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन यह समस्या जड़ से तब तक ठीक नहीं होगी, जब तक आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार नहीं करेंगे। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी कब्ज को दूर किया सकता है। कब्ज की समस्या से बचने के लिए फाइबर से भरपूर डाइट लेनी चाहिए और प्रतिदिन 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए। सुबह खाली पेट पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है, जिससे मल त्याग में आसानी होती है। अगर आप कब्ज से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं, सुबह पानी के कुछ खास चीजों को मिलाकर पी सकते हैं। तो आइए, जानते हैं कब्ज की परेशानी दूर करने के लिए सुबह पानी में क्या-क्या मिलाकर पी सकते हैं।
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधे नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। इससे न सिर्फ पेट साफ होगा, बल्कि शरीर में मौजूद टॉक्सिंस भी बाहर निकल जाएंगे। रोज सुबह खाली पेट नींबू के पानी का सेवन करने से वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।
कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। दरअसल, शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पेट में जमा गंदगी साफ हो जाएगी और इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी।
इसबगोल एक नैचुरल लैक्सेटिव है, जो मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है। अगर आपका सुबह पेट साफ नहीं होता है, तो आप गुनगुने पानी में एक चम्मच इसबगोल की भूसी मिलाकर पी सकते हैं। इसके नियमित सेवन से पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या खत्म हो सकती है।
कब्ज की समस्या में सेब का सिरका भी बहुत फायदेमंद होता है। यह पेट की सफाई में मदद करता है और आंतों में सड़ रहे मल को बाहर निकालता है। आप एक चम्मच सेब के सिरके को एक गिलास गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इससे पाचन क्रिया में सुधार होगा, जिससे कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में अदरक काफी असरदार होता है। इसके सेवन से कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर पीने से पेट आसानी से साफ होगा। साथ ही, पेट में सूजन और दर्द की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए पानी में इन चीजों को मिलाकर पीना फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, अगर आपको परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति मेंआपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।