
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 20, 2023 3:21 PM IST
How to lose weight naturally: शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए हम क्या कुछ ट्राई नहीं करते हैं, लेकिन हमारी बॉडी में कुछ फैट इतना जिद्दी होता हा कि हमारे सारे नुस्खे इसके आगे फेल हो जाते हैं। आजकल खराब लाइफस्टाइल और अनुचित आहार के कारण हमारे शरीर का वजन तेजी से बढ़ता जा रहा है। लेकिन ऐसा नहीं है कि वजन बढ़ाने के ही कारण ही ज्यादा हो गए हैं। वजन कम करने में मदद करने वाले तरीके भी बहुत हैं और इनमें से ज्यादातर तरीके नेचुरल और घरेलू हैं। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको ऐसे ही तरीके अपनाने की सलाह दी जाती है, जिनसे कोई साइड इफेक्ट न हो। क्योंकि वजन कम करने वाले प्रोडक्ट्स व अन्य मेडिकल प्रोसीजर आपकी हेल्थ को काफी नुकसान पहुंचा देती हैं। जबकि कुछ घरेलू तरीके हैं, जिनकी मदद से वजन कम करने में काफी मदद मिलती है और न ही इनसे किसी प्रकार का साइड इफेक्ट होता है। इनमें से एक ऐसे ही तरीके का बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जो आपको वजन कम करने में काफी मदद कर सकता है
यह मसाला पाउडर कोई स्पेशल विधि से तैयार नहीं किया जाता है और इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। इस मसाला पाउडर में ऐसे खास तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है, जिनकी गिनती वजन कम करने वाले सबसे ज्यादा प्रभावी मसालों में की जाती है। इनमे आमतौर पर इमें आमतौर पर दालचीनी, जीरा, मेथी और धनिया होता है और इन सभी चीजों को एक निश्चित मात्रा में मिलाकर इसे तैयार किया जाता है।
यह मसाला पाउडर वजन को कम करने में काफी प्रभावी रूप से काम करता है क्योंकि इसमें उन सभी मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो वेट लॉस में काफी प्रभावी रूप से काम करते हैं। दालचीनी, जीरा, मेथी और धनिया आदि का इस्तेमाल सदियों से ही वजन कम करने के लिए किया जा रहा है। यदि आप भी अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे तैयार करना बहुत ही आसान तरीका है। दालचीनी और जीरे की एक-एक चम्मच लें और मेथी व धनिया की आधा-आधा चम्मच लेकर उन्हें अच्छे से मिला ले। अगर ये पहले से पिसे हुए नहीं हैं, तो इन्हें मिक्स करने के बाद ग्राइंडर से पीस लें। जब इनका पाउडर तैयार हो जाए तो इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में रख लें और यह इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इस मसाले का सेवन आपको सुबह के समय ही करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि खाली पेट यह और ज्यादा अच्छे से काम कर पाता है। एक गिलास गुनगुना पानी लें औ उसमें आधा चम्मच इस मिक्स मसाला पाउडर की मिला दें। इसके बाद इसे कम से कम 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें। 20 मिनट पूरे होने के बाद इसे छानकर पानी का सेवन करें।