दूध में घोलकर पिएं हल्दी और शहद, हेल्थ ही नहीं ब्रेन को भी होंगे कई फायदे

Dhoodh mein haldi-shahad ke fayde: सर्दियों में दूध के साथ हल्दी और शहद का सेवन करने का सही तरीका और इसके सभी स्वास्थ्य लाभ आप पढ़ सकते हैं यहां।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 2, 2024 1:20 AM IST

Milk with honey and turmeric: सोने से पहले दूध पीना बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गर्म दूध पीने से मानसिक तनाव कम होता नसें रिलैक्स होती हैं और इससे अच्छी नींद आती है। दूध का पोषण और इसके प्रभाव बढ़ाने के लिए दूध में अलग-अलग चीजें भी मिलायी जाती हैं। इससे ना केवल दूध का स्वाद बढ़ जाता है बल्कि, यह कुछ बीमारियों के लिए नेचुरल दवा में भी तब्दील हो जाती है। दूध में हल्दी और शहद मिलाकर पीने से भी आपको कुछ इसी तरह के फायदे मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन बीमारियों में दूध में शहद और हल्दी मिलाकर पीना फायदेमंद साबित हो सकता है और किस तरह तैयार किया जा सकता है यह हेल्दी ड्रिंक।

दूध में हल्दी और शहद मिलाने से क्या होता है? (Drinking milk with honey and turmeric)

शहद में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। वहीं, और हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों से भी भरपूर होती है। जब इन दोनों चीजों को दूध में मिक्स किया जाता है तो हल्दी और शहद के गुण दूध में घुल जाते हैं और यह दूध के औषधीय गुण बढ़ा देते हैं। हल्दी के साथ दूध और शहद का सेवन करने से आपको हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन बी-6 जैसे तत्व भी प्राप्त होते हैं। इस सभी पोषक तत्वों से आपकी हड्डियां, ब्रेन, इम्यून सिस्टम और गट हेल्थ सबमें सुधार होता है।

सर्दियों में हल्दी और शहद वाला दूध पीने से क्या फायदे होते हैं? (Benefits of drinking milk with honey)

इंफ्लेमेशन होता है कम (Turmeric milk with honey reduces inflammation)

आपने भी कई लोगों को कहते सुना होगा कि सर्दियां आते ही हमारे घुटनों का दर्दतो बढ़ जाता है। दरअसल, यह दर्द इंफ्लेमेशन या सूजन बढ़ने के कारण होता है। सर्दियों में शरीर में इंफ्लेमेशन बढ़ना एक बड़ी समस्या है। इस समस्या से आराम पाने के लिए आप दूध में हल्दी और शहद घोलकर पी सकते हैं।

हल्दी में सूजन कम करने वाले तत्व होते हैं। हल्दी और शहद का सेवन करने से ना केवल इंफ्लेमेशन कम होता है बल्कि, इससे नसों को भी आराम मिलता है। इसीलिए, गठिया के मरीजों को रात में एक गिलास दूध में हल्दी और शहद जरूर पीने की सलाह दी जाती है।

इम्यून पॉवर बढ़ती है (Haldi dhoodh with honey can boost immune power)

सर्दियों के मौसम में लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं और उन्हें सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं बार-बार होती हैं। ऐसे में हल्दी और शहद के साथ दूध पीने से आपको आराम मिल सकता है। दरअसल, ये सभी बीमारियां एलर्जिक रिएक्शन और कमजोर इम्यून पॉवर के कारण होती हैं। दूध में हल्दी और शहद घोलकर पीने से आपकी इम्यून पॉवर बढ़ सकती है। इससे आपको मौसमी बीमारियों, वायरस और इंफेक्शन से सुरक्षा मिलती है।

होते हैं ये भी लाभ

तनाव कम होता है और मानसिक हेल्थ में सुधार होता है।

कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याएं कम होती हैं।

ब्रेन पॉवर बढ़ती है जिससे आपकी याद्दाश्त में भी सुधार होता है।

हल्दी स्किन हेल्थ भी सुधारती है जिससे आपके चेहरे पर ग्लो आता है।

घावों को भरने में हल्दी और शहद दोनों गुणकारी हैं। दूध में ये दोनों चीजें मिलाकर पीने से चोट और घाव जल्दी भरते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source