Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में शहद के साथ हल्दी दूध का सेवन दूर रखता है ये बीमारियां, मिलते हैं ये 3 फायदे

Haldi shahad dhoodh ke fayde: क्या आप मौसम बदलते ही जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, तो आप दूध में हल्दी और शहद मिलाकर पी सकते हैं।

सर्दियों में शहद के साथ हल्दी दूध का सेवन दूर रखता है ये बीमारियां, मिलते हैं ये 3 फायदे

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 8, 2024 8:21 PM IST

Turmeric Milk With Honey Benefits: ठंड का मौसम शुरू होने ही वाला और देश के कई हिस्सों में तापमान में बदलाव आ रहा है और हवा में थोड़ी-सी ठंडक बढ़ती हुई दिखायी दे रही है। बदलते मौसम के ये कुछ दिन उन लोगों के लिए मुश्किल हो सकते हैं जो जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। दरअसल, गर्मी और सर्दी के बीच बार-बार तापमान बदलने के कारण कमजोर इम्यून पॉवर वाले लोग आसानी से बीमारी की चपेट में आ जाते (signs of low immune power) हैं। इससे उन्हें सीजनल इंफेक्शन्स, एलर्जिक रिएक्शन्स और सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं अधिक और जल्दी-जल्दी होने लगती हैं। ऐसे में आपको अपने इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने के उपाय करने चाहिए, ताकि आप सीजन चेंज के दौरान बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।

शरीर की इम्यून पॉवर बढ़ाने के लिए दादी-नानी का एक नुस्खा (Dadi Nani Ke Nushke) है हल्दी वाला दूध जिसे हम सभी ने कभी ना कभी ट्राई जरूर किया ही होगा। गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से जहां शरीर में लगी चोट, दर्द और घाव जैसी समस्याओं से आराम मिलता है वहीं, हल्दी और दूध पीने से आपकी रोग-प्रतिरोधक शक्ति भी बढ़ सकती है। (Remedies to boost immune power in winters)

दूध के साथ हल्दी और शहद का सेवन करने से क्या होता है?

हल्दी आपके किचन में इस्तेमाल होने वाला केवल एक मसाला भर नहीं है। यह एक आयुर्वेदिक औषधी है जिसमें एंटीफंगल, एंटीबैक्टेरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व भरे होते हैं। जब आप हल्दी को गर्म दूध में मिलाकर पीते हैं तो दूध का पोषण भी बढ़ जाता है। वहीं, दूध में अगर थोड़ा-सा शहद मिला दिया जाए तो इससे भी हेल्थ के लिए यह बहुत गुणकारी बन जाता है।

Also Read

More News

दूध में हल्दी-शहद घोलकर पीने के फायदे क्या हैं? (Turmeric-and-milk in winters benefits)

बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित

शहद एंटीऑक्सीडेंट्स तो हल्दी एंटीबैक्टेरियल गुणों से भरपूर होती है। इन दोनों का फायदा आपको एक साथ मिलता है जब आप हल्दी-शहद वाला दूध पीते हैं। यह हेल्दी ड्रिंक पीने से आपको वायरस और बैक्टेरिया से सुरक्षा मिलती है और आप सीजनल हेल्थ प्रॉब्लम्स से सुरक्षित रहते हैं।

स्ट्रेस होता है कम

फ्री-रैडिकल डैमेज और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के लिए भी शहद-हल्दी और दूध पीने (haldi doodh aur shahad ke labh kya hain) की सलाह दी जाती है क्योंकि, इससे आपका तनाव कम होता है और आप रात में अच्छी नींद सो पाते हैं।

पाचन तंत्र के लिए मददगार

अगर सर्दियां आते ही आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक तरह से काम नहीं करता या आपको पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं तो आप हल्दी-शहद के साथ गर्म दूध पी सकते हैं। इससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ेगी और कब्ज, एसिडिटी, पेट में गैस बनने जैसी परेशानियां कम होगीं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।