रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें ये 1 चीज, सुबह-सुबह कब्ज की सारी परेशानी हो जाएगी दूर

Mix ghee in milk :  कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए दूध में घी मिक्स करके पिएं। इससे काफी आराम मिलेगा। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : December 14, 2023 9:31 AM IST

Mix ghee in milk : कब्ज की परेशानी होने पर मल त्यागने में काफी ज्यादा परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में समझ नहीं आता है कि आखिर क्या करें? अगर आपको भी कब्ज की शिकायत हो गई है, तो आप घी का सेवन करें। घी में लेक्सेटिव गुण होता है, जो मल त्याग की परेशानी को कम कर सकता है। घी का सेवन आप मिश्री के साथ कर सकते हैं। वहीं, रात में सोने से पहले दूध में मिक्स करके पीने से भी कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए घी और दूध का कैसे करें सेवन और इसके क्या हैं फायदे?

कब्ज में दूध और घी के क्या हैं फायदे?

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए दूध और घी का सेवन करें। दूध और घी का मिश्रण आपके पाचन के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। दरअसल, घी में ब्‍यूटिरिक एसिड होता है, जो आपको कब्ज से छुटकारा दिला सकता है। साथ ही घी का यह गुण मेटाबॉलिज्म में सुधार कर सकता है। अगर आप मल त्याग को आसान करना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध में घी मिक्स करके पिएं। इससे कब्ज से छुटकारा पाने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। 

दूध और घी का कैसे करें सेवन?

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए 1 गिलास दूध लें। इसमें 1 चम्मच देसी घी या फिर गाय का घी मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ी सी हल्दी भी मिक्स कर सकते हैं। इसके बाद इस मिश्रण का सेवन करें। इससे कब्ज की परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही यह कमजोर इम्यूनिटी को भी बूस्ट कर सकता है।

दूध और घी के अन्य फायदे?

  • दूध और घी का सेवन करने से आपकी कमजोर इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।
  • यह हड्डियों की मजबूती को बढ़ावा दे सकता है।
  • दूध और घी का सेवन करने से गैस और अपच की परेशानी दूर हो सकती है।
  • यह नींद की कमी को दूर कर सकता है।
  • शरीर के वजन को घटाने में होता है प्रभावी
  • शरीर की गंदगी बाहर करने के लिए दूध और घी का सेवन करें।

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए घी और दूध का मिश्रण बेस्ट हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की सलाह लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source