
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Constipation home remedies: शरीर को हेल्दी रखने के लिए पाचन का सही होना जरूरी है। अगर आपकी पाचन प्रणाली ठीक से काम नहीं कर रही है, तो उससे आपका सारा शरीर प्रभावित हो जाता है। अगर आपकी पाचन क्रिया ठीक से काम नही कर पा रही है, तो सबसे ज्यादा परेशान कर देने वाली समस्या जो होती है वह कब्ज है। देखा गया है कि आजकल खराब लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं। कब्ज का इलाज करने के लिए दवाएं तो बहुत उपलब्ध हैं, लेकिन ये दवाएं सिर्फ तब ही काम कर पाती हैं, जब तक आप इन्हें ले रहे होते हैं। इन दवाओं का सेवन बंद करते ही आपको फिर से कब्ज की समस्या होने लगती है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिनकी मदद से कब्ज की समस्या का इलाज किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको कब्ज दूर करने वाली बड़े ही सिंपल नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं। चलिए जानते हैं कब्ज को दूर भगाने वाले इस खास नुस्खे के बारे में।
अगर आपको कब्ज से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो इसबगोल का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद रहता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए इसबगोल बेहद फायदेमंद रहता है और इसके सेवन से दस्त से लेकर कब्ज तक का इलाज किया जा सकता है। अगर आप कब्ज से परेशान है, तो दूध के साथ इसका सेवन करना चाहिए।
दूध के साथ इसबगोल का सेवन करना कब्ज से परेशान लोगों को लिए काफी फायदेमंद नुस्खा है। रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध का लें उसमें थोड़ा गुड़ डालें और दो चम्मच इसबगोल डाल लें। रात को सोने से पहले इसका सेवन करके सो जाएं सुबह उठते ही आपका पेट साफ हो जाएगा। इसका सेवन आपको लगातार एक हफ्ता करना है, जिससे कब्ज की समस्या को पूरी तरह से खत्म किया जा सकता है।
कब्ज के अलावा इसके सेवन से अन्य कई फायदे मिल सकते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं -
अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो आपके लिए दूध और इसबगोल का मिश्रण काफी फायदेमंद रह सकता है। दूध और इसबगोल दोनो ही पाचन के लिए अच्छे माने जाते हैं और इनका रोजाना सेवन करना पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में भी दूध और इसबगोल का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स रहती है।
आंतों के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में भी दूध और इसबगोल अच्छे हो सकते हैं। गुड बैक्टीरिया पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और साथ ही आपको भोजन से पोषक तत्व अवशोषित करने में भी मदद मिलती है।
हालांकि, अगर आपको लंबे समय से कब्ज की समस्या हो रही है और घरेलू नुस्खों से कोई फायदा नहीं हो रहा है, तो ऐसे में आपको डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कई बार कब्ज की समस्या शरीर के अंदर छिपी किसी अन्य बीमारी के कारण हो सकती है।