
Also Read
Milk remedies for constipation: ज्यादातर लोगों को कब्ज से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, जो काफी आम समस्या बनती जा रही है। कब्ज को आजकल शरीर में होने वाली आम समस्याओं में शामिल हो चुकी है, काफी लोग कब्ज से परेशान मिल जाते हैं। दरअसल, कब्ज सीधा आपकी खराब पाचन क्रिया का संकेत देती है, क्योंकि जब आपकी पाचन क्रिया ठीक से काम नहीं कर रही होती है, तो कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, कई बार कब्ज अन्य किसी अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती है। घर पर कब्ज का इलाज करने कई अलग-अलग नुस्खे अपनाए जाते हैं और कई दवाएं भी ऐसी हैं जिनकी मदद से कब्ज से तुरंत छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन कुछ ही ऐसे नुस्खे हैं, जो कब्ज को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकते हैं। इस लेख में आपको ऐसे ही एक खास नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।
अगर आपको या आपके परिवार में किसी को कब्ज की समस्या रहती है, तो शायद आप भी इससे छुटकारा पाने के कई तरीकों के बारे में जानते होंगे। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल आप लंबे समय तक नहीं कर सकते हैं और आपको ऐसा कोई समाधान ढूंढना पड़ता है, जिसे आप रोजाना इस्तेमाल में ला सकें। ऐसे ही एक पक्के समाधान के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जो आपकी कब्ज को जड़ से खत्म कर सकता है।
जिन लोगों को अक्सर कब्ज रहती हैं, उनके लिए दूध और चिया सीड्स से बना ये खास ड्रिंक काफी काम आ सकती है। कुछ लोगों को दूध से कब्ज बढ़ जाती है और लो फैट मिल्क ही लें जो कब्ज से आराम दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। वही चिया सीड्स में मौजूद फाइबर को कब्ज का इलाज करने वाला एक प्रभावी तरीका माना गया है। चिया के बीजो को या तो दूध में उबाल लें या फिर कुछ घंटों के लिए उन्हें भीगने दें और फिर उसका सेवन करें।
वैसे तो दूध और चिया सीड्स से बने इस खास ड्रिंक का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन रात को खाना खाने के बाद इसका सेवन करना ज्यादा अच्छा विकल्प माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह नुस्खा रातभर आराम से काम कर पाता है, जिससे सुबह के समय पेट अच्छे से साफ हो जाता है। इसलिए रात को इसका सेवन अच्छा विकल्प माना गया है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देशय से लिखा गया है और इसमें बताई गई किसी भी टिप्स, नुस्खे या इलाज का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बगैर नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही कब्ज कई बार अंदरूनी किसी बीमारी के कारण भी विकसित हो सकती है और इसलिए जल्द से जल्द इसका इलाज किया जाना चाहिए