
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : September 10, 2023 9:27 AM IST
Jeera Methi Water : हमारा किचन कई तरह के स्वास्थ्यवर्धक मसालों से भरा है, जो आपके शरीर कू सूजन, एसिडिटी, कमजोर इम्यूनिटी, मोटापा जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है। किचन में रखे लगभग हर तरह के मसालों का उपयोग करने से आपका वजन कम हो सकता है। लेकिन हम में से कई लोग मसालों के गुणों को अनदेखा कर देते हैं और बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज द्वारा फॉलो किए जाने वाली चीजों का उपयोग करना शुरू कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई सेलेब्रिटीज की खूबसूरती और फिटनेस का राज ये मसाले ही हैं। जी हां, हाल ही में कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा खान ने अपने इंस्ट्राग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे जीरा और मेथी से तैयार पानी का सेवन कर रही हैं। उनका कहना है कि इस ड्रिंक के सेवन से स्किन पर ग्लो आता है और साथ ही बीमरियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं जीरा और मेथी का पानी पीने के फायदे और कैसे करें इसका सेवन?
View this post on Instagram
सबसे पहले 1 गिलास पानी लें, इसमें 1 चम्मच जीरा और 1 चम्मच मेथी को रातभर के लिए फूलने के लिए छोड़ दें। सुबह ही ड्रिंक को छानकर या फिर बिना छाने खाली पेट पिएं। इससे आपके चेहरे पर निखार आएगा। साथ ही कई तरह की समस्याएं दूर हो जाएंगी।
जीरा और मेथी से तैयार ड्रिंक का पानी पीने से आपके समग्र शरीर को लाभ हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको जीरा या मेथी से किसी तरह की एलर्जी की शिकायत है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।