Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हाई ब्लड शुगर लेवल्स हैं आपकी परेशानी तो रोज सुबह खाएं इनमें से कोई 1 चीज, तेजी से कम हो जाएगी शुगर

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने से कई तरह की कॉम्लिकेशन्स से बचने में भी मदद होती है।

हाई ब्लड शुगर लेवल्स हैं आपकी परेशानी तो रोज सुबह खाएं इनमें से कोई 1 चीज, तेजी से कम हो जाएगी शुगर

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 14, 2022 7:01 AM IST

Diabetes Home Remedies: हाई ब्लड शुगर लेवल के मरीजों को रक्त में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए हमेशा कोशिश करनी पड़ती है। डायबिटीज तेजी से बढ़ती एक लाइफस्टाइल डिजिज है जो बुजुर्गों से लेकर यंगस्टर्स में भी देखी जा रही है। डायबिटीज की वजह से लोगों की जिंदगी बुरी तरीके से प्रभावित होती है और इससे लोगों के एनर्जी लेवल और काम करने की क्षमता पर असर पड़ता है। डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने से इन कॉम्लिकेशन्स से बचने में भी मदद होती है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए किचन में मौजूद कुछ मसालों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन मसालों के सेवन का तरीका पढ़ें यहां। (Diabetes Home Remedies In Hindi)

डायबिटीज कंट्रोल करने के घरेलू उपाय (Natural Remedies For Diabetes Control)

धनिया के बीज (Coriander Seeds)

धनिया के सूखे बीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है। धनिया के बीज मौसमी बीमारियों और संक्रमण से भी सुरक्षित रखते हैं। इसमें एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए लोग इसके बीजों की चाय या इसका पानी पीने से लाभ होता है।

Also Read

More News

ऐसे करें सेवन

3-4 चम्मच धनिया को एक गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए ढंककर रख दें। अगली सुबह खाली पेट इस पानी को पी जाएं और धनिया के बीजों को चबा लें।

मेथी के बीज

मेथी के बीज, पत्तियां और इसका चूर्ण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए जाना जाता है। मेथी में पाएं जानेवाले पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल को तेजी से कम करने का काम करता है। डायबिटीज के मरीज रोजाना मेथी का सेवन कर सकते हैं। इससे, रक्त में ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित करना आसान हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज में मेथी का ऐसे करें सेवन

  1. मेथी के बीजों को ठंडे पानी में रातभर भिगोकर रखें और अगले दिन सवेरे इस पानी को पी जाएं ।
  2. मेथी के दानों को भिगोकर रखें और उसे अंकुरित होने के बाद उसे सलाद के साथ खाएं।
  3. मेथी के बीजों की चाय पीएं।