
... Read More
अगर आप भी अपने मसूड़ों के डार्क और काले रंग से परेशान हैं, और उससे निजात पाने के लिए के तरह तरह के उपाय आजमाते रहते हैं और फिर भी आराम नहीं मिलता तो, इस लेख से आपको काफी हद तक मदद मिल सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मसूड़ों के काले होने के पीछे कई वजहें (Black Gums Reason) होती हैं। जैसे मिलेनिन की कमी, स्मोकिंग करने की आदत, खराब खानपान आदि। अगर मसूड़े काले हैं, तो ये शरीर में पनप रही बीमारियों का संकेत हो सकता है। हालांकि, यहां हम आपको कुछ ऐसी नेचुरल तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने काले मसूड़ों को नेचुरली गुलाबी बना सकते हैं।
शरीर में विटामिन डी की कमी की वजह से मसूड़ों में कालापन होने लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए विटामिन डी युक्त आहार को डाइट का हिस्सा बनाएं। इसके लिए डॉक्टर की मदद भी ले सकते हैं।
ब्रश करते वक्त पेस्ट में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर ब्रश करें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में मसूड़ों क कालेपन की समस्या दूर होने लगेगी। इसका इस्तेमाल ज्यादा देर तक ना करें।
एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुणों से भरपूर नीलगिरी का तेल मसूड़ों के लिए संजीवनी की तरह काम करता है। इससे मसूड़ों का कालापन दूर होता है। इसका इस्तेमाल रुई की मदद से मसूड़ों पर लगाकर किया जाता है।
मसूड़ों का काल्पन दूर करने के लिए लौंग का तेल कारगर हो सकता है। इसमें औषधीय गुण होते हैं। इसका इस्तेमाल रुई की मदद से मसूड़ों पर लगाकर किया जाता है। जिसके बाद हल्के गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। इससे आपको काफी हद तक फायदा मिल सकता है।
ग्रीन टी दांतों और मसूड़ों के लिए काफी अच्छा होता है। इससे किसी तरह का इंफेक्शन का मसूड़ों का कालापन नहीं होता। अगर मसूड़ों में कालापन है भी तो हर रोज ग्रीन टी पियें।
मसूड़ों के कालेपन को दूर करने के लिए ये कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनकी मदद आप ले सकते हैं। ये तरीके काफी नेचुरल हैं। इसके अलावा, अगर फिर भी मसूड़ों के कालेपन से छुटकारा ना मिले, तो किसी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। क्योंकि यह किसी अंदरूनी बीमारी का इशारा भी हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई समस्त जानकारी आपकी जागरूकता के लिए है। अगर आप इन युक्तियों को प्रयोग में लाना चाहते हैं तो पहले अपने विशेषज्ञ/चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)