हाथों की नसें दिखने पर इस 1 तेल से करें मालिश, कुछ ही दिनों में गायब हो जाएंगी वेन्स

Best Oil for Visible Hand Veins : हाथों की नसें दिखने पर आप कुछ तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इससे कुछ ही दिनों में आपको दर्द और बंद नसों को खोलने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इस तेल के बारे में- 

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 8, 2024 10:40 AM IST

Best Oil for Visible Hand Veins : हाथों की नसें दिखना काफी सामान्य है। हालांकि, कुछ लोगों की हाथों की नसें काफी ज्यादा दिखने लगती है, इसके पीछे की वजह बढ़ती उम्र, ब्लड प्रेशर हाई होना और स्किन में लचीलापन बढ़ना हो सकता है। वहीं, कई बार नसों में ब्लॉकेज होने की वजह से भी हाथों के आसपास की नसें दिखती हैं। अगर आप इस परेशानी को कम करना चाहते हैं, तो इस स्थिति में अपने हाथों की खास तेल से मसाज कर सकते हैं। यह खास तेल धतूरे के बीजों से बना होता है। आइए जानते हैं हाथों की नसें दिखने पर किस तेल से मसाज करें?

हाथों की नसों की परेशानी दूर करने में कैसे फायदेमंद है धतूरा?

हाथों की नसें दिखनेया फिर हाथों की नसें ब्लॉक होने पर आप धतूरे के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, इसमें हायोसायमाइन,  एट्रोपिन,  स्कोपोलामाइन जैसे कई गुण होते हैं, जो नसों में होने वाली परेशानी कम कर सकती है।

इसके अलावा इस तेल का प्रयोग करने से अर्थराइटिस की परेशानी, जोड़ों में दर्द, सूजन जैसी परेशानी कम हो सकती है। यह काफी प्रभावी तेल हो सकता है।

धतूरा तेल के अन्य फायदे

सालों पुरानें जोड़ों के दर्द को करता है कम

धतूरे के बीजों से बने तेल का प्रयोग करने से आप सालों पुराने दर्द को कम कर सकते हैं। यह जोड़ों में होने वाली परेशानी को कम कर सकता है। इस तेल को आप घुटनों पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे दर्द काफी कम होगा।

बंद नसों को खोले

धतूरे के तेल का प्रयोग करने से बंद नसों को खोलने में काफी मददगार होता है। दरअसल, इसकी तासीर गर्म होती है, जो आपके बंद नसों को खोलने में मददगार साबित हो सकता है।

पैरों की सूजन करे कम

धतूरे के तेल का प्रयोग करने से आपके पैरों में होने वाली सूजन को काफी हद तक कम की जा सकती है। यह पैरों के भारीपन को भी कम कर सकता है। इसके तेल लगाने के अलावा आप इसकी पत्तियों का लेप बनाकर भी आप लगा सकते हैं।